Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर महादेव' कर दिया गया है. सिंधी समाज की आपत्ति और पुलिस के दखल के बाद यह कदम उठाया गया.

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग चुके हैं. इससे रोजाना 1.32 करोड़ यूनिट बिजली पैदा हो रही है और 1 लाख से अधिक युवाओं को रोजगार मिला है.

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग लग गई. समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती की शिकायत के बाद एक युवक पर गंभीर आरोप लगे हैं.

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन है. भाजपा की ओर से उतारे गए सभी आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को लखनऊ के विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उम्मीदवारों के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’ वाले पोस्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. जानें सपा की दो और तीसरी सीट का पूरा गणित.

Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद के बीच प्रेमानंद महाराज के पुराने स्टेटमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसमें उन्होंने आसाराम बापू को लेकर अपनी राय रखी थी.

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई. भुमिया पुल निवासी शहजाद की 28 साल की बेटी मुस्कान की उसके पति आदिल ने गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी अपनी साली के घर पहुंचा और कहा कि उसने मुस्कान को मार डाला है.

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक ही परिवार की स्कॉर्पियो कार और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है.

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. व्हाट्सएप से भाई को मिली सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता को बंधक मुक्त कराया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital