Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश

Noida Crime News: आरोपियों ने सेक्टर-63 में एक युवक से मोबाइल लूटा था. आरोप है कि मोबाइल का पासवर्ड हासिल करने के बाद उन्होंने पीड़ित के बैंक खाते से करीब 93 हजार रुपये निकाल लिए. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

Meerut Meat Factory Robbery: मेरठ में पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की बंद मीट फैक्टरी में कथित डकैती का सनसनीखेज मामला सामने आया है. लोहिया नगर थाना क्षेत्र के अलीपुर स्थित अल फहीम मीटैक्स प्राइवेट लिमिटेड में बदमाशों ने धावा बोलकर गार्डों को बंधक बनाया और लाखों रुपये का सामान लूट ले जाने का आरोप है.

BRICS Summit 2026: 12 और 13 सितंबर 2026 को भारत मंडपम में आयोजित होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले एनडीएमसी ने नई दिल्ली की कायाकल्प शुरू कर दी है. प्रमुख सड़कों, चौराहों और होटलों को फूलों व सजावटी रोशनी से सजाने के साथ 24 घंटे कमांड सेंटर सक्रिय कर दिया गया है.

Saharanpur News: सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वस्त की गई मस्जिद के मलबे के नीचे 20 फीट गहरा कुआं मिलने से हड़कंप मच गया है. प्रशासन ने क्षेत्र को सील कर एएसआई (ASI) जांच कराने का फैसला किया है, वहीं इस पर राजनीतिक घमासान भी तेज हो गया है.

Saharanpur Masjid Controversy: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में मस्जिद ढहाए जाने के बाद सियासत गरमा गई है. ओपी राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए फातिहा को लेकर सवाल पूछा.

Lucknow Bus Fire: लखनऊ के शहीद पथ पर एक बड़ा हादसा टल गया. गोरखपुर से गुजरात जा रही एक प्राइवेट डबल डेकर बस में टायर फटने से अचानक भीषण आग लग गई, लेकिन समय रहते सभी 32 यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया.

गाजीपुर में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने गोमती नदी में छलांग लगा दी. बाढ़ के तेज बहाव में बबूल का पेड़ पकड़कर उसने जान बचाई, जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू किया.

बरेली के खुसरो कॉलेज से बी.फार्मा करने वाले छात्रों को चार साल पढ़ाई के बाद फर्जी मार्कशीट थमा दी गई. पीड़ित छात्रों ने मजिस्ट्रेट से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है.

Noida Board Meeting: नोएडा में लंबे समय से भूमि अधिग्रहण में उचित मुआवजे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे किसानों के लिए आखिरकार बड़ी खुशखबरी आ गई है. नोएडा प्राधिकरण की 223वीं बोर्ड बैठक में किसानों के हक में एक ऐसा फैसला लिया गया, जिसका इंतजार क्षेत्र के दर्जनों गांवों के किसान लंबे अरसे से कर रहे थे.

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी 20 सितंबर से उत्तर प्रदेश के दौरे पर निकलेंगे. पार्टी का फोकस पश्चिमी यूपी की करीब 70 विधानसभा सीटों पर रहेगा, जहां रैलियों और जनसंपर्क अभियान के जरिए संगठन मजबूत करने की तैयारी है.