Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर उसके मायके के बाहर खड़ी तीन स्कूटियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे की है. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस बार बीजेपी ने अपने कई दिग्गजों का पत्ता साफ कर नए चेहरों पर दांव लगाया है. इसके जरिये भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है.

Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी हो सकती है. चर्चाएं हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती उन्हें 9 अक्टूबर से पहले पार्टी में जोड़ सकती हैं. गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने मायावती से माफी की मांग करते हुए ट्वीट किया था.

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए बम तैयार करते समय एक जबरदस्त धमाका हो गया. धमाका इतना तेज था कि इमारत की दीवारें ढह गईं और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. पुलिस हादसे की वजह और लापरवाही की जांच कर रही है.

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का प्रस्ताव दोहराया. जानें ओवैसी ने क्या कहा और अखिलेश यादव का क्या रुख है.

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने से आधा दर्जन मजदूर मलबे में दब गए. एनडीआरएफ की टीम ने 4 मजदूरों को निकालकर अस्पताल पहुंचाया, ठेकेदार फरार है.

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से प्रांतीय शिक्षक गरिमा सम्मेलन आयोजित किया गया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए शिक्षकों को सम्मानित किया गया.

नोएडा की सुपरनोवा बिल्डिंग में सॉफ्टवेयर इंजीनियर संभव जैन के सुसाइड के बाद स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना का एक कथित कमेंट वायरल हो रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के साथ ही राज्यसभा चुनाव का दौर चल रहा है. 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी जोरों पर हैं. ऐसे में बृजभूषण सिंह को लेकर सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के बयान से प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा हुआ है.

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या करने वाले कलयुगी बेटे बलवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी जमीन का हिस्सा पहले ही बेच चुका था.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital