Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने उत्तर प्रदेश सरकार के उस फैसले को बरकरार रखा है, जिसमें कम एडमिशन वाले प्राइमरी स्कूलों को पास के बड़े संस्थानों में विलय करने का निर्णय लिया गया था.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने पूर्व भारतीय सूचना सेवा अधिकारी नितिन नाथ सिंह को उनकी वकील पत्नी रेणु सिन्हा की हत्या के मामले में सशर्त जमानत दी है. कोर्ट ने उम्र, आपराधिक इतिहास न होने और समाज के लिए खतरा न होने को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय दिया.

इलाहाबाद हाई कोर्ट (Allahabad High Court) ने चुनाव लड़ने के लिए फर्जी शैक्षणिक डिग्री जमा करने के आरोपों पर वरिष्ठ भाजपा नेता और उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Deputy CM Keshav Prasad Maurya) के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है.

Meerut Murder: मेरठ के जानी खुर्द में सुभाष चंद्र की हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पत्नी कविता और बेटी सोनम ने अपने प्रेमियों संग मिलकर साजिश रचकर हत्या करवाई.

बलरामपुर के मधपुर गांव के रहने वाले छांगुर बाबा को यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण का नेटवर्क चलाने के मामले में गिरफ्तार किया है. जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा 5 से 6 साल पहले यह नग और अंगूठियां बेचा करता था.

उत्तर प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम करने के उद्देश्य से योगी सरकार एक अभिनव योजना की शुरुआत करने जा रही है. अब राज्य के किसान गोवंश को गोद ले सकेंगे.

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का सूपड़ा साफ होगा और भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर सत्ता में वापसी करेगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण महा अभियान-2025 के सफल क्रियान्वयन के लिए प्रदेश के जनप्रतिनिधियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संवाद किया. उन्होंने इस अभियान को जन आंदोलन बनाने का आह्वान किया और लोगों से पौधरोपण करने की अपील की.

उत्तर प्रदेश सरकार की आकांक्षात्मक विकास खंड योजना के तहत वर्ष 2024-25 की डेल्टा रैंकिंग जारी हुई है. जालौन, रामपुरा, देवकली, विष्णुपुरा और मड़िहान जैसे विकास खंडों ने बेहतर प्रदर्शन कर पहला स्थान हासिल किया है.

Digital India Mission: यूपीसीडा ने मुख्यमंत्री योगी की नीतियों और डिजिटल इंडिया मिशन के तहत रिकॉर्ड राजस्व, 1,600+ भूखंड आवंटन और ₹6,190 करोड़ के इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार का लक्ष्य तय किया है.

UP Tourism