Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

वाराणसी जेल में बंद डॉक्टर वेंकटेश की जान चली गई. उनकी पत्नी ने जेल प्रशासन पर भ्रष्टाचार और लापरवाही के आरोप लगाए हैं. उन्‍होंने कहा- दवा न देने और मारपीट के कारण मेरे पति की हालत बिगड़ी, जिससे उनकी मृत्यु हो गई.

Meerut rape case: मेरठ के पल्लवपुरम में एक 5 साल की बच्ची के साथ उसके सगे चाचा ने 5 महीने तक रेप किया. बुधवार को स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ा, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया. पढ़ें पूरी खबर....

Primary School: उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश के उन सरकारी प्राइमरी स्कूलों को मर्ज करने का निर्णय लिया है, जहां छात्र संख्या बहुत कम है. इस फैसले का उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल सुनिश्चित करना बताया जा रहा है. इसके लिए राज्य के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को निर्देशित किया गया है कि वे 30 जून तक इस प्रक्रिया को पूर्ण करें.

Sanjay Nishad On Swami Maurya: निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद ने मुरादाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य पर करारा हमला बोला. साथ ही कांग्रेस नेता जयराम रमेश के एक हालिया बयान को लेकर विपक्ष पर भी निशाना साधा.

Atiq Ahmed Son Ali Ahmad: नैनी जेल में बंद अतीक अहमद के बेटे अली अहमद के पास से नकदी और प्रतिबंधित सामान मिला है. इसके बाद दो जेल अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं.

Ayodhya Development: रामनगरी अयोध्या को आधुनिकता से सुसज्जित एक सांस्कृतिक नगरी के रूप में विकसित करने की दिशा में योगी सरकार तेजी से कदम बढ़ा रही है. भव्य राम मंदिर निर्माण के बाद श्रद्धालुओं की संख्या में जबरदस्त वृद्धि देखी गई है, जिससे शहर की मूलभूत जरूरतें और पर्यटन सुविधाएं भी विस्तार की मांग कर रही हैं.

काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के अस्पताल टेंडर अनियमितता के आरोपी उदयभान सिंह व रजनी सिंह की पुलिस रिपोर्ट पेश होने या उसपर संज्ञान लेने तक गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने कहा है कि याचीगण यदि विवेचना में सहयोग नहीं करते तो यह आदेश वापस लेने की अर्जी दी जा सकती है.

जारी अनंतिम मतदाता सूची में कुल 6738 मतदाओं को शामिल किया गया है, जिनका नाम छूट गया है उनसे आपत्ति मांगी गई है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार न केवल योग की परंपरा को आगे बढ़ा रही है, बल्कि दफ्तरों में तनावमुक्त वातावरण सुनिश्चित करने के लिए व्यावहारिक उपाय भी कर रही है. इसी दिशा में "Y-Break" यानी "योग विश्राम" को सरकारी कर्मचारियों की दिनचर्या में शामिल करने की योजना बनाई गई है.

योगी सरकार द्वारा संचालित सर्वोदय विद्यालयों के माध्यम से 37,000 गरीब और ग्रामीण बच्चों को तकनीकी, आवासीय और गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है. सामाजिक समावेश और समान अवसर की दिशा में यह एक सफल मॉडल बन चुका है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital