Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

ममता कुलकर्णी 1 जून 2025 को श्री कल्कि धाम में शिलादान करेंगी. उन्होंने कहा, "मैं मां भगवती का अंश हूं. मुझे अब 25 साल की तपस्या का फल मिला है." शिलादान आयोजन सम्भल में प्रातः 10 बजे होगा.

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के नवनिर्मित चैंबर्स व मल्टीलेवल पार्किंग बिल्डिंग का उद्घाटन मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति बीआर गवई ने किया. उन्होंने न्यायपालिका और कार्यपालिका की 75 वर्षों की सामाजिक व आर्थिक समानता के लिए भूमिका पर प्रकाश डाला और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुविधा प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया.

प्रयागराज में एक कार्यक्रम के दौरान मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गवई ने योगी आदित्यनाथ की कार्यशैली की प्रशंसा की और प्रयागराज की ऐतिहासिक विरासत को शक्तिशाली व्यक्तित्वों की भूमि बताया.

बताया जा रहा है कि पाली थाना क्षेत्र के पटिया नीम निवासी नीरज पुत्र राम सेवक की बारात मझिला थाना क्षेत्र के कुसुमा गांव गई थी. शादी संपन्न के बाद बारात वापस लौट रही थी, तभी एक कार कुसुमा गांव के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई.

इलाहाबाद हाईकोर्ट में सीजेआई बी आर गवई मल्टीलेवल पार्किंग और वकीलों के चैम्बर्स का उद्घाटन करेंगे. सीएम योगी और सुप्रीम कोर्ट के जज भी शामिल होंगे. सुरक्षा कड़ी, वकीलों के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी.

Shahnawaz Rana Bail: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहुचर्चित जीएसटी घोटाले के आरोपी बसपा के पूर्व विधायक शाहनवाज राणा की जमानत अर्जी मंजूर कर ली है. यह आदेश न्यायमूर्ति संजय कुमार सिंह की अदालत ने दिया है.

Healthcare Infrastructure in UP: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने यूपी के 42 मेडिकल कॉलेजों की खराब स्थिति पर चिंता जताई. प्रमुख सचिव को 1 जुलाई को शपथपत्र के साथ उपस्थित होने का आदेश दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में 47,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. ऑपरेशन सिंदूर, ब्रह्मोस मिसाइल, आत्मनिर्भर भारत और यूपी में डिफेंस सेक्टर की भूमिका पर ज़ोर देते हुए पीएम ने औद्योगिक, रक्षा और आधारभूत ढांचे के विकास की नई योजनाओं का ऐलान किया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 44,000 करोड़ रुपये से अधिक की तापीय विद्युत परियोजनाओं और 2,100 करोड़ की कानपुर मेट्रो विस्तार योजना की सौगात से उत्तर प्रदेश ऊर्जा आत्मनिर्भरता और स्मार्ट सिटी विकास की दिशा में तेज़ी से अग्रसर हो रहा है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर पहलगाम आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की और उन्हें हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital