Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने महाकुंभ से जुड़ी भ्रामक पोस्ट और अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू की है. 7 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर गाजीपुर की पुरानी घटना का वीडियो महाकुंभ से जोड़कर फैलाया गया था, जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

प्रयागराज जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए पार्किंग स्थलों से संगम तक शटल बसों, ई-रिक्शा और ऑटो की सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया है. इसके अलावा, वीकेंड पर भीड़ को नियंत्रित करने और बोर्ड परीक्षाओं के लिए ट्रैफिक व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए विशेष उपाय किए गए हैं.

महाकुंभ में नॉर्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोलहेम ने इस आयोजन को दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक और मानव समागम बताया. उन्होंने कहा कि यह अद्वितीय अनुभव था और यह महाकुंभ भारत की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर का बेहतरीन उदाहरण है.

महाकुंभ के माघ पूर्णिमा स्नान पर्व के साथ कल्पवासियों की आध्यात्मिक यात्रा का समापन हुआ. 10 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी तट पर स्नान, दान और गंगा मैया का आशीर्वाद लेकर घर लौटे, जबकि प्रशासन ने उनकी सुरक्षित वापसी के लिए विशेष योजना लागू की.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान के यामानासी प्रांत के उप राज्यपाल को-ओसादा से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा की.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत शिरोमणि सतगुरु रविदास जी महाराज की 648वीं जयंती पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया और उनकी प्रतिमा पर पुष्पार्चन किया.

कांग्रेस सांसद राकेश राठौर पर रेप के मामले में आरोप लगाया गया है, और अब पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि जेल में बंद सांसद दबंग और प्रभावशाली होने के कारण उन पर सुलह का दबाव बना रहे हैं और धमकियां दे रहे हैं.

माघ पूर्णिमा स्नान के लिए आए पश्चिम बंगाल के श्रद्धालुओं ने प्रयागराज में महाकुंभ की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की. उन्होंने सीएम योगी के भीड़ प्रबंधन और मॉनिटरिंग की सराहना करते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से सीख लेने की नसीहत दी.

योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्नान स्थल पर पूरी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करें और श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक इंतजाम करें. साथ ही, उन्होंने आस्था के इस महान पर्व पर प्रशासन की तत्परता को बढ़ाने का आह्वान किया.

राम मंदिर के मुख्य पुजारी सत्येंद्र दास का लखनऊ स्थित पीजीआई में निधन हो गया. सत्येंद्र दास पिछले काफी समय से बीमार चल रहे थे.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital