Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में विपक्ष पर हमला बोला, खासतौर पर महाकुंभ पर सवाल उठाने वालों को आड़े हाथों लिया.

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक की टिप्पणी पर सपा विधायकों ने हंगामा किया, जिससे सदन स्थगित करना पड़ा. नेता प्रतिपक्ष ने बयान को विवादित बताया, जबकि सरकार ने सफाई दी.

UP Board Exam 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो गईं हैं. इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रयागराज में संत गाडगे महाराज की 149वीं जयंती पर उन्हें सामाजिक न्याय और स्वच्छता का अग्रदूत बताया. उन्होंने संत गाडगे के विचारों को प्रधानमंत्री मोदी के स्वच्छता अभियान से जोड़ा और अगले वर्ष उनकी 150वीं जयंती को भव्य रूप से मनाने का संकल्प लिया.

महाकुंभ में स्थापित डिजिटल अनुभूति केंद्र श्रद्धालुओं के बीच बेहद लोकप्रिय रहा, जहाँ 3.5 लाख से अधिक लोगों ने आध्यात्मिकता और आधुनिकता के इस संगम का अनुभव किया.

महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व पर ब्राजील से आए शिव भक्तों का जत्था महाशिवरात्रि पर पुण्य की डुबकी लगाने पहुँचा. श्रद्धालु भोलेनाथ के टैटू गुदवाकर शिव भक्ति में डूबे हैं और महाकुंभ को जीवन का अनमोल अवसर बता रहे हैं.

प्रयागराज में कांची कामकोटि पीठ द्वारा आयोजित महाकुंभ मेला महोत्सव में सीएम योगी ने शंकराचार्य शंकर विजयेन्द्र सरस्वती का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि सरकार और जनता की सहभागिता से यह महाआयोजन सफल हुआ और सनातन संस्कृति ही विश्व की आदर्श संस्कृति है.

संस्कृति के महाकुम्भ में बॉलीवुड सिंगर मोहित चौहान के गीतों के साथ ओडिसी, कथक, भरतनाट्यम और लोकनृत्य की प्रस्तुतियाँ होंगी. विभिन्न पंडालों में रामायण, रामलीला, भजन और नाट्य प्रस्तुतियाँ भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी.

महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है. उत्तराखंड के राज्यपाल, ओडिशा के मुख्यमंत्री समेत कई प्रमुख हस्तियों ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई. भारत की जीत के लिए विशेष पूजा भी आयोजित की गई.

समाज कल्याण विभाग ने महाकुंभ में निराश्रित वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष सुविधाएं प्रदान की हैं. अस्थायी वृद्धाश्रम, स्वास्थ्य जांच, और सहायक उपकरणों का वितरण किया गया.

UP Tourism