Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

उत्तर प्रदेश

महाकुम्भ के सबसे बड़े आकर्षण और धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व त्यागने वाले नाग, बैरागी, उदासीन और अवधूत संतों से मिल कर मुख्यमंत्री ने उनका कुशल-क्षेम पूछा और व्यवस्थाओं का स्वतः निरीक्षण भी किया.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को महाकुम्भनगर में डिजिटल मीडिया सेंटर का भी उद्घाटन किया. उन्होंने मीडिया सेंटर का अवलोकन भी किया.

अडानी ग्रुप ने गुरुवार को लोगों की सेवा के उद्देश्य से धार्मिक संस्थान इस्कॉन के साथ मिलकर प्रयागराज में 13 जनवरी से लेकर 26 फरवरी के बीच होने वाले महाकुंभ में ‘महाप्रसाद सेवा’ शुरू करने का फैसला किया है.

उत्तर प्रदेश के हरदोई (Hardoi) जिले के अटवा गांव निवासी विश्वनाथ कुमार ने अपनी पत्नी शांति देवी के मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था, जिनकी करीब दो सप्ताह पहले ही मृत्यु हो गई थी.

महाकुंभ की सुरक्षा के लिए 2,750 एआई सीसीटीवी कैमरे संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रख रहे हैं. 123 वॉच टावर और स्नाइपर तैनात किए गए हैं, जबकि 51 हजार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है.

Sambhal Jama Masjid case: संभल की शाही जामा मस्जिद कमेटी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मस्जिद के पास स्थित निजी कुएं को लेकर यथास्थिति बनाए रखने की मांग की है.

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश के विधायक अब्बास अंसारी की जमीन पर पीएम आवास योजना के तहत निर्माण कार्य पर यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले तक कंस्ट्रक्शन रोक दिया जाए.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य महाकुंभ की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस ने दस डिजिटल खोया पाया केंद्रों की स्थापना की है.

सुप्रीम कोर्ट ने अंडरवर्ल्ड डॉन बबलू श्रीवास्तव की रिहाई की अर्जी पर राहत देने से इंकार कर दिया और उत्तर प्रदेश सरकार को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) के तहत नई अर्जी पर 6 सप्ताह में फैसला लेने का निर्देश दिया.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले का मामला. लखीमपुर पुलिस ने परिवार के दावों का खंडन करते हुए कहा कि व्यक्ति गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी था और 6 जनवरी रात छापेमारी के दौरान पुलिस से भागते समय वह बेहोश हो गया था.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital