Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

उत्तर प्रदेश

Varanasi Dev Deepawali: वाराणसी में देव दीपावली का पर्व भव्यता के साथ मनाया गया. नमो घाट पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पहला दीप जलाया, जिसके बाद 84 घाटों पर करीब 11 लाख दीये रोशन हुए. देव दीपावली देखने के लिए 40 देशों से विदेशी मेहमान और करीब 15 लाख पर्यटक काशी पहुंचे. गंगा आरती, लेजर शो, ड्रोन शो और आतिशबाजी ने आयोजन को यादगार बना दिया.

UP News: उत्तर प्रदेश में निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारियां तेज हो गई हैं. दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 में दो चरणों में होने वाले इस आकलन के जरिए बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षताओं की जांच की जाएगी.

Keshav Prasad Maurya: जालौन के उरई पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा-कांग्रेस गठबंधन पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि 2027 में बीजेपी लगातार तीसरी बार सरकार बनाएगी और मुख्यमंत्री पद का चेहरा कमल का फूल होगा.

SP Congress Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 से पहले सपा और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत तेज हो गई है. दिल्ली में हुई बैठक में आधे से ज्यादा सीटों पर चर्चा हुई. अखिलेश यादव ने कहा कि गठबंधन का मकसद सिर्फ चुनाव जीतना है.

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस को उसके मोबाइल से संदिग्ध WhatsApp चैट मिली हैं. सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी और पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी गैंग से कनेक्शन की आशंका की जांच की जा रही है.

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के लिए निपुण विद्यालय आकलन 2026-27 की तैयारी शुरू हो गई है. महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने आकलन के दो चरणों और प्रशिक्षण कार्यक्रम का पूरा शेड्यूल जारी किया है.

Fake Oxytocin Lucknow: लखनऊ के दुबग्गा में STF और पुलिस ने नकली ऑक्सीटोसिन बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी है. मौके से दो करोड़ रुपये से ज्यादा का सामान बरामद हुआ और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

Dev Deepawali: कार्तिक पूर्णिमा पर धर्मनगरी काशी में आज देव दीपावली का भव्य उत्सव मनाया जा रहा है। गंगा के घाट जहां 11 लाख से अधिक दीपों से रोशन होंगे, वहीं पहली बार 2,100 स्वदेशी ड्रोन आसमान में आध्यात्मिक विरासत की झलक दिखाएंगे.

Road Accident News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी और कन्नौज के साथ मध्य प्रदेश के धार में तीन दर्दनाक सड़क हादसों में कुल 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं. कन्नौज में पिकनिक पर जा रही स्कूल बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें चार बच्चों की मौत हो गई और करीब 20 घायल हो गए.

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले पूर्वांचल के सियासी समीकरण साधने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अगले महीने से दौरे शुरू कर सकते हैं.

UP Tourism