Bharat Express DD Free Dish

उत्तर प्रदेश

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती की शिकायत के बाद एक युवक पर गंभीर आरोप लगे हैं.

UP Rajya Sabha Election: उत्तर प्रदेश राज्यसभा चुनाव को लेकर आज नामांकन का आखिरी दिन है. भाजपा की ओर से उतारे गए सभी आठ उम्मीदवारों ने मंगलवार को लखनऊ के विधान भवन में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान उम्मीदवारों के साथ उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

UP Rajya Sabha Election के बीच अखिलेश यादव के ‘तीन नहीं, अब 403 पर नजर’ वाले पोस्ट ने सियासी हलचल बढ़ा दी है. जानें सपा की दो और तीसरी सीट का पूरा गणित.

Premanand Maharaj News: केली कुंज आश्रम पर लगे आरोपों और शिष्य की मौत के विवाद के बीच प्रेमानंद महाराज के पुराने स्टेटमेंट पर भी सवाल उठ रहे हैं, जिसमें उन्होंने आसाराम बापू को लेकर अपनी राय रखी थी.

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या से सनसनी फैल गई. भुमिया पुल निवासी शहजाद की 28 साल की बेटी मुस्कान की उसके पति आदिल ने गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपी अपनी साली के घर पहुंचा और कहा कि उसने मुस्कान को मार डाला है.

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर लौट रहे एक ही परिवार की स्कॉर्पियो कार और डंपर की आमने-सामने की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर घायलों को मेरठ रेफर किया गया है.

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. व्हाट्सएप से भाई को मिली सूचना के बाद पुलिस ने पीड़िता को बंधक मुक्त कराया.

Prayagraj Scooter Fire: प्रयागराज में पत्नी से विवाद के बाद एक युवक ने कथित तौर पर उसके मायके के बाहर खड़ी तीन स्कूटियों में पेट्रोल डालकर आग लगा दी. घटना सोमवार तड़के करीब 3 बजे की है. पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

BJP Rajya Sabha Candidates: उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर से होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है. इस बार बीजेपी ने अपने कई दिग्गजों का पत्ता साफ कर नए चेहरों पर दांव लगाया है. इसके जरिये भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए जातीय समीकरण साधने की कोशिश की है.

Akash Anand: बसपा से निकाल दिये गए आकाश आनंद की एक बार फिर घर वापसी हो सकती है. चर्चाएं हैं कि बसपा सुप्रीमो मायावती उन्हें 9 अक्टूबर से पहले पार्टी में जोड़ सकती हैं. गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को आकाश आनंद ने मायावती से माफी की मांग करते हुए ट्वीट किया था.