लखनऊ: आधी रात करने निकले थे चोरी, गश्त पर निकले दरोगा ने मंसूबों पर फेरा पानी
लखनऊ के निगोहां में देर रात गश्त कर रहे कस्बा इंचार्ज अनूप तिवारी की मुस्तैदी से कृषि गोदाम में चोरी टली. पुलिस ने चोरों का पीछा कर चोरी हुआ रोटावेटर बरामद किया.
फिर टूटेगा गिनीज रिकॉर्ड! 27 लाख दीयों से सजेगा अयोध्या, दीपोत्सव 2026 के लिए तैयारियां तेज
अयोध्या में 10वें दीपोत्सव पर सरयू तट पर 27 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया जाएगा. आयोजन को सफल बनाने के लिए 35 हजार वॉलंटियर्स, 14 मेडिकल कैंप और 24 घंटे एम्बुलेंस तैनात रहेंगी.
बाराबंकी में सरयू नदी के कटान की चपेट में प्रचीन मंदिर, CM योगी ने बचाने के लिए दिए सख्त निर्देश
बाराबंकी के हेतमापुर में सरयू नदी के कटान से तीन ऐतिहासिक मंदिर खतरे में आ गए हैं. सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर डीएम-एसपी ने मौके पर पहुंचकर कटान रोधी कार्य तेज कराए हैं.
ग्रेटर नोएडा में करते थे टप्पेबाजी, असली बताकर बेच देते थे नकली सोना, बिसरख पुलिस ने दिल्ली के 3 शातिर दबोचे
Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के थाना बिसरख पुलिस ने आम लोगों को नकली सोने के आभूषण दिखाकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो पुरुषों और एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ठगी की घटना से संबंधित 1.20 लाख रुपये नकद और सोने की चैन वाली झालर बरामद की है.
वन्यजीवों के प्रहरियों की सुरक्षा का संकल्प: डॉ. राजेश्वर सिंह ने पीलीभीत में 140 बाघ मित्रों को किया सम्मानित; ₹7 लाख के बीमा और रोजगार की घोषणा
WILDLIFE CONSERVATION INITIATIVE: पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद में आयोजित 'Environment Warriors' के 10वें वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 140 बाघ मित्रों को सम्मानित किया. उन्होंने बाघ मित्रों के लिए ₹5 लाख जीवन बीमा और ₹2 लाख मेडिकल बीमा की घोषणा के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्ममेकर सुब्बैया नल्लामुथु द्वारा तराई पर फिल्म निर्माण की जानकारी दी.
मायावती ने भतीजे से छीना उत्तराधिकारी का ताज, तभी चंद्रशेखर ने चल दिया बड़ा दांव
UP Assembly Election 2027: BSP उत्तराधिकार पर सियासी हलचल के बीच चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का न्योता दिया.
आकाश-ईशान आउट, दीपिका इन! आनंद के बेटों की हो गई छुट्टी, मायावति को मिल गया उत्तराधिकारी?
UP Assembly Election 2027: BSP सुप्रीमो मायावती ने साफ कर दिया है कि उनके भाई आनंद कुमार के बेटे आकाश और ईशान को पार्टी में कोई पद नहीं मिलेगा.
‘मां हैं मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा’ NCC कैडेट रहीं मां अर्चना सिंह को रोल मॉडल मानती हैं लेफ्टिनेंट मेहर चौहान
अयोध्या की 24 वर्षीय मेहर चौहान भारतीय थल सेना में लेफ्टिनेंट बनने की राह पर हैं. उनका चयन सैन्य अधिकारी के रूप में हुआ है और 24 सितंबर को वह चेन्नई स्थित ऑफिसर्स ट्रेनिंग अकादमी (OTA) में 11 महीने के प्रशिक्षण के लिए जाएंगी.
पीलीभीत मेले में छेड़ रहे थे लड़की: पुलिस ने सिखाया ऐसा सबक की लंगड़ाते दिखे यूवक
पीलीभीत के उर्स मेले में महिला और उसकी भांजी से छेड़छाड़ करने वाले चार दबंगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. जेल जाते समय आरोपी लंगड़ाते हुए हाथ जोड़कर माफी मांगते दिखे.
दोस्त की दुश्मनी में गई जान: मेरठ में दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे यूवक की गोली मारकर हत्या
मेरठ के हस्तिनापुर में दोस्त की रंजिश के चलते दिल्ली पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे इकलौते बेटे नितिन नागर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंत्री दिनेश खटीक परिजनों संग धरने पर बैठे और सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया.







