Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘सनातन कमजोर हुआ तो संविधान नहीं बचेगा!’ राजा भैया के बयान से यूपी की सियासत में भूचाल

Constitution Controversy: राजा भैया ने कहा कि भारत हिंदू बहुल है, इसीलिए संविधान सुरक्षित है. इस बयान के वायरल होते ही विवाद शुरू हो गया है. पार्टी ने इसे विरोधियों की साजिश बताया है.

Raja bhaiya controversy

Constitution Controversy: अगर सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा. जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भईया के इस बयान को लेकर बवाल मचा हुआ है.

जिसके बाद उनके पार्टी के नेता बृजेश सिंह राजावत ने नराजगी जताते हुए एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि ‘राजा भैया’ के दिये गए बयान को लेकर कुछ लोगों ने तोड़-मरोड़ कर पेश किया है, जो कि समाज में उनके खिलाफ भ्रम फैलाने और विरोधी सिद्ध करने का असफल प्रयास किया जा रहा है.

दरअसल, राजा भैया एक जनसभा संबोधित कर रहे थे और उसी दौरान उन्होंने अपने भाषण में कहा कि अगर सनातन कमजोर हुआ तो संविधान भी नहीं रहेगा. बहुत लोग देखे होंगे यहां नारा लगाते हैं जय संविधान! जय संविधान! अरे संविधान इसीलिए है, क्योंकि भारत हिंदू बाहुल्य देश है, उन्होंने कहा कि जिस दिन भारत हिंदू बहुल्य नहीं रह जाएगा, उस दिन संविधान को फाड़ के कहां फेंक देंगे, ये हम भी जानते हैं और आप भी जानते हैं.

संविधान वाले बयान पर बवाल

सिर्फ इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि आज जिस रूप में भारत है वो इसी वजह से है क्योंकि ये हिंदू बहुल्य है और भारत को मिटाने के लिए आज से नहीं, सैकड़ों वर्षों से, शताब्दियों से, सहस्त्राब्दियों से प्रयास हो रहे हैं.

उनके इस बयान के बाद से ही बवाल मचा हुआ है. उनका एक वीडियो काट-पीटकर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसके बाद से लोग में विरोध दिखने को मिल रहा है.

एक्स पर पोस्ट कर नराजगी जताई

जनसत्ता दल के मुखिया के इस बयान के बाद चर्चाएं तेज हे गई है और सियासी पंडित यह भी अंदाजा लगा रहे हैं कि वो आने वाले यूपी विधानसभा चुनाव में एनडीए में शामिल हो सकते है. फिलहाल ऐसा कोई ऐलान नहीं किया गया है सिर्फ अंदाजा ही लगाया जा रहा है.

जिसके बाद उनके पार्टा के नेता बृजेश सिंह राजावत ने एक्स पर पोस्ट कर नराजगी जताते हुए कहा कि ‘राजा भैया’ के बयान को कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर तोड़-मरोड़ कर, आधा-अधूरा प्रस्तुत कर समाज में भ्रम फैलाने तथा उन्हें संविधान विरोधी सिद्ध करने का असफल प्रयास किया जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा यदि उनके पूरे भाषण को गंभीरता, निष्पक्षता और व्यापक दृष्टि से सुना जाए, तो स्पष्ट रूप से समझ आता है कि उन्होंने केवल राष्ट्रहित, सामाजिक समरसता, सनातन संस्कृति तथा भारतीय संविधान की रक्षा और सम्मान के प्रति समाज को जागरूक एवं सचेत करने का कार्य किया है.

आखिर कौन है राजा भईया?

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ ‘राजा भईया’ राजनीति का एक जाना माना नाम है. साल 2022 के चुनाव में उनकी पार्टी ने दो सीटें जीत कर कुंडा और बाबागंज में अपनी सरकार बनाई.

वर्तमान में कुंडा से विधायक हैं और जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्य है. साल 1993 से ही वो लगातार विधायक बन रहें.

यह भी पढ़ें:  दिल्ली दंगों के आरोपी उमर खालिद को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, 2 दिन की अंतरिम जमानत मंजूर

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital