Bharat Express DD Free Dish

सलीम वास्तिक हमला कांड! लोनी में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, हमलावर को लगी गोली, 2 पुलिसकर्मी भी घायल

Salim Vastik Attack Case: गाजियाबाद के लोनी में EX-मुस्लिम और यूट्यबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों और यूपी पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यह मुठभेड़ लोनी इलाके में ही हुई है, जिसमें एक अभियुक्त को गोली लगी है. वहीं इसमें 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी है.

Salim Vastik Attack Case

Salim Vastik Attack Case: गाजियाबाद के लोनी में EX-मुस्लिम और यूट्यबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला करने वाले बदमाशों और यूपी पुलिस के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है. यह मुठभेड़ लोनी इलाके में ही हुई है, जिसमें एक अभियुक्त को गोली लगी है. वहीं इसमें 2 पुलिसवालों को भी गोली लगी है. मामले की सूचना पर मौके पर भारी पुलिस बल पहुंच गया है. कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी रवाना हुए हैं.

जानकारी के मुताबिक पुलिस की टीम एडीसीपी क्राइम के निर्देश पर सलीम वास्तिक पर हमला करने वालों की गहनता से तलाश कर रही थी. तभी उनकी आरोपियों से मुठभेड़ हो गई. पुलिस को देख अपराधियों ने फायरिंग कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक अपराधी को लग गई. वहीं अपराधियों की गोली लगने से 2 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए.

पुलिस के मुताबिक घायल की पहचान सलीम पुत्र नूर हसन (50 साल) निवासी अली गार्डन निठौरा रोड के रूप में हुई है. उसकी हालत गंभीर है, जिसकी वजह से उसे जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सलीम पर चाकू से किया गया था हमला

बता दें कि, गाजियाबाद के अशोक विहार में रहने वाले सलीम पर बीते दिनों बाइक सवार बदमाशों ने हमला कर दिया. उनके गर्दन, शरीर पर चाकू से 14 वार किये गए. जिसमें उनकी गर्दन और शरीर पर गहरे जख्म हो गए और वो लहूलुहान हालात में गिर गए. इस वक्त वो दिल्ली के एक अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं.

इस वजह से छोड़ दिया इस्लाम

सलीम वास्तिक मुस्लिम धर्म में फैली कुरीतियों पर बेबाक तरीके से अपनी बात रखते थे. वो एक मुस्लिम परिवार में पैदा हुए थे, लेकिन इस्लाम में मौजूद कुरीतियों की वजह से उन्होंने इस्लाम छोड़ दिया और खुद को EX- मुस्लिम कहने लगे.

ये भी पढ़ें- मिडिल ईस्ट में महायुद्ध! ईरान ने दागीं 4 मिसाइलें, निशाने पर 90 फाइटर जेट्स वाला अमेरिकी समुद्री किला

इसके बाद वो लगातार इस्लाम पर बोलते थे. उनपर हुए हमले को लेकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा है कि यूपी में अपराध की कोई जगह नहीं है. सलिम मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read