Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ज्वैलर्स की दुकान से 20 किलो चांदी और सोना लूट ले गए Swiggy और Blinkit वाले लड़के! CCTV का वीडियो देखकर सन्न रह जाएंगे आप

पूरा मामला थाना लिंक रोड का है. इलाके के ब्रिज विहार कालोनी में स्थित ज्वैलर्स की दुकान में दो हथियारबंद बदमाश घुस गए और बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया.

Jewelers

ज्वैलर्स की दुकान में लूट.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो बदमाश एक ज्वैलर्स (Jewelers) की दुकान से सोना और चांदी लूट ले गए. ये पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि ये दोनों बदमाश Blinkit और Swiggy के डिलीवरी ब्वॉय बनकर दुकान में पहुंचे थे.

Jewelers की दुकान से लाखों की लूट

पूरा मामला थाना लिंक रोड का है. इलाके के ब्रिज विहार कालोनी में स्थित मानसी ज्वैलर्स की दुकान में दो हथियारबंद बदमाश घुस गए और बंदूक की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाश दुकान से 20 किलो चांदी, 125 ग्राम सोना और 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए. यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Swiggy और Blinkit की ड्रेस पहने हुए थे बदमाश

दोनों बदमाश ऑनलाइन सामानों की डिलीवरी करने वाली कंपनी Swiggy और Blinkit की ड्रेस पहने हुए थे. बदमाशों ने पहचान छुपाने के लिए हेलमेट लगा रहा था, इसके अलावा रूमाल से चेहरे को पूरी तरह से ढक रखा था, जिससे उनकी पहचान उजागर न हो. दुकान में घुसते ही बदमाशों ने पहले कर्मचारियों से हाथापाई की, इसके बाद बंदूक के दम उन्हें डराकर गहने लूट लिए.

Jewelers लूटकांड की जांच में जुटी पुलिस

लूट की इस सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी फुटेज की मदद से भी बदमाशों की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं , वहीं गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गोड़ भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं और घटना की जानकारी ली.

यह भी पढ़ें- Rajasthan: झालावाड़ में बड़ा हादसा, राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल की छत गिरी, 5 बच्चों की मौत, करीब 50 बच्चे मलबे में दबे, रेस्क्यू जारी

पीड़ित ज्वेलर्स (Jewelers) कृष्ण कुमार वर्मा के रिश्तेदार ने बताया कि दुकान संचालक उनके रिश्तेदार दुकान के पास मौजूद टॉयलेट तक गए थे. इसी दौरान पीछे से बदमाश रेकी करते हुए उनकी दुकान में घुस गए और दुकान में मौजूद कर्मचारियों को हथियारों के बल पर अपने कब्जे में ले लिया और उसके साथ मारपीट करते हुए दुकान में लूट की घटना को अंजाम दे दिया.

Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital