रिपोर्ट- रजनीश
UP Crime News: उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई. मामले में एक तरफा आशिक ने नाबालिक किशोरी को सोते समय बिस्तर पर ही गोली मार दी. पुलिस ने मामला दर्ज कारवाई शुरू कर दी है.
जानिए क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, सोमवार (2 मार्च) की रात अनुष्का पुत्री दिनेश कुमार अपने भाई अवनीश उम्र 13 वर्ष के साथ बरामदे में सो रही थी. तभी बैडारी एहतमाली गांव के निवासी रंगीलाल उम्र लगभग 32 वर्ष बरामदे में पंहुचा और अनुष्का के सीने में और सिर पर दो गोलियां मारी. जिसके कारण उसकी किशोरी की मौत हो गई.
देखते ही देखते दो थानों की पुलिस जुटी
बताय जा रहा है कि बेटी को गोली मारने के बाद आरोपी ने मच्छरदानी में लेटी मां पर भी तमंचा तान दिया. गोली चलने के बाद मचे शोर से इलाके में सनसनी मच गयी. जानकारी मिलते ही दो थानों की पुलिस सीओ कलवारी, पुलिस उपाधीक्षक बस्ती मौके पर पहुंचे, घायल किशोरी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनहरा पहुंचे जहां चिकित्सकों नें उसे मृत घोषित कर दिया.
थानाध्यक्ष कलवारी गजेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष नगर भानुप्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी कलवारी संजय सिंह, पुलिस उपाधीक्षक बस्ती श्यामकांत मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में कर जांच शुरू कर दी है.
बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बनाए
सूत्रों के अनुसार युवक ने किशोरी को बहला फुसलाकर प्रेम संबंध बनाए, कुछ दिनों बाद लड़की ने वीडियो भेज दो युवक मंदीप से पीछा छुड़ाना शुरू किया, नाराज मनदीप ने 18 दिसंबर 2025 को लड़की के साथ खींचे गए अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए, लड़की के परिजनों ने इस मामले में कलवारी थाने में शिकायत की जिस पर आई टी एक्ट में मामला दर्ज हुआ था, जिसमें बाद में दुष्कर्म भी जुड़ गया था. मामला दर्ज होने के बाद मंदीप घर छोड़कर फरार हो गया था, अचानक मनदीप गांव पहुंचा और उसने इस घटना को अंजाम दे दिया.
ये भी पढ़ें: फूट-फूटकर रो पड़ा आरोपी, हैरान रह गई पुलिस; मुठभेड़ में हुआ था गिरफ्तार
मृतका का पिता दिनेश कुमार पंजाब में रहकर जीविकोपार्जन करता है और घर पर अनीता अपने बेटी अनुष्का और बेटे अवनीश के साथ घर पर अकेली रहती है, अनुष्का 12 वीं की बोर्ड परीक्षा दें रही थी. इसे मामले से इलाकें में हड़कंप मच गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर कारवाई शुरू कर दी है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


