Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जिताने वाले हॉकी प्लेयर्स को यूपी सरकार देगी 1-1 करोड़, CM योगी बोले— जो पेरिस गए उन सबको मिलेंगे 10-10 लाख रुपये

CM Yogi Adityanath Statement: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि उत्तर प्रदेश के जिन खिलाड़ियों ने ओलंपिक में भाग लिया, उन उसको सबको 10-10 लाख रुपये दिए जाएंगे. जिन्होंने पदक दिलाया, उन्हें 1-1 करोड़ रुपये मिलेंगे.

cm yogi adityanath
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

UP News: भारत ने पेरिस ओलंपिक गेम्स-2024 में 1 रजत और 5 कांस्य पदकों समेत कुल 6 पदक जीते, जिनमें एक पदक हॉकी का मुकाबला जीतने पर मिला. भारतीय हॉकी ​टीम के विजेता खिलाड़ियों में दो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश से थे, उन खिलाड़ियों को यूपी सरकार 1-1 करोड़ रुपये का इनाम देगी.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, “भारतीय हॉकी ​टीम के विजेता खिलाड़ियों में उत्तर प्रदेश के ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल शामिल हैं, जिन्होंने हॉकी टीम के कांस्य पदक जीतने में अहम योगदान दिया. ये खिलाड़ी युवा ऊर्जा से भरे हुए हैं, मैं इन्हें देश का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई देता हूं. इन दोनों खिलाड़ियों (ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल) को हम उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से तत्काल एक-एक करोड़ रुपये प्रदान करने जा रहे हैं.”

Yogi Adityanath
ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों का सम्मानित करेंगे सीएम योगी.

ओलंपिक जाने वाले हर खिलाड़ी को 10-10 लाख

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि जब भारतीय हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था, तो भी यूपी सरकार ने लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पूरी टीम को सम्मानित किया था. सीएम योगी बोले- “इस बार भी हम ऐसी ही योजना बना रहे हैं. हम यूपी के सभी खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे. उत्तर प्रदेश के जिस भी खिलाड़ी ने ओलंपिक में हिस्सा लिया, उन्हें हम 10-10 लाख रुपये उपलब्ध करवाएंगे.”

यह भी पढ़िए: ‘ओलंपिक में जाने वाला हर खिलाड़ी चैंपियन है’, पेरिस से लौटे भारतीय दल से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital