UP News: लखनऊ में बुधवार रात एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. आरोप है कि दारोगा गैंगरेप केस में एक आरोपी का नाम एफआईआर से हटाने के बदले 2 लाख रुपये की रिश्वत ले रहा था. एंटी करप्शन टीम ने इस करवाई को गिरफ्तारी पेपरमिल पुलिस चौकी, थाना महानगर क्षेत्र में की गई.
क्या है पूरा मामला ?
इस पूरे मामले का वीडियो पीड़ित द्वारा लगाए गए स्पाई कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर भी वायरल है. वीडियो में सब-इंस्पेक्टर धनंजय सिंह, गैंगरेप आरोपी प्रतीक गुप्ता और उसके सहयोगी आमिर के साथ पुलिस चौकी में बैठे नजर आ रहे हैं. क्लिप में प्रतीक गुप्ता को 500-500 रुपये के नोटो के बंडल यानी 2 लाख रुपये टेबल पर रखते देखा जा सकता है. धनंजय, आमिर को फाइल में पैसे रखने का इशारा करता है और यह लेनदेन होते हुए दिखाई देता है.
सूत्रों के अनुसार, जब धनंजय ने रुपये लिए उसके तुरंत बाद ही एंटी करप्शन टीम चौकी के अंदर घुस कर धनंजय को रंगे हाथों दबोच लेती है. टीम टेबल और फाइल को सबूत के तौर पर जब्त कर लेती है. वहीं, इस अचानक हुई कारवाई से पूरे पेपरमिल चौकी में हड़कंप मच जाता है. फिलहाल सब-इंस्पेक्टर धनंजय सिंह को गिरफ्तार कर पूछताऊ की गई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.
प्रतीक की शिकायत पर हुई कारवाई
पीड़ित प्रतीक गुप्ता ने बाताया कि, एक पूर्व कर्मचारी ने नौकरी छोड़ने के चार महीने बाद उनपर डेढ़ साल पुराने रेप का आरोप लगाया और जबरन एक अनजान व्यक्ति के साथ जोड़कर गैंगरेप का आरोपी बना दिया गया. इस मामले को लेकर जब प्रतीक ने सब-इंस्पेक्टर से उसका नाम एफआईआर से हटाने के लिए कहा, तो धनंजय ने तत्काल नाम हटाने के लिए 2 लाख की रिश्वत की डिमांड की. बाद में प्रतीक ने रिश्वत न देने का फैसला लेकर इसकी सूचना एसीबी को दी, जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और दरोगा को रंगे हाथों दबोच लिया.
ACB ने जनता से किया अपील
बता दें कि बीते कई महीनों से लखनऊ में एंटी करप्शन टीम सक्रिय है और ऐसे कई पुलिस कर्मियों के खिलाफ मामले दर्ज किए जा चुके है. एंटी करप्शन टीम ने भी ऐसे मामलो को लेकर आम जनता से अपील की है कि अगर कोई भी व्यक्ति किसी अधिकारी या पुलिसकर्मी द्वारा रिश्वत मांगने से प्रताड़ित हो रहा है, तो तुरंत उसकी शिकायत करें, जिससे ऐसे भ्रष्ट अफसरों पर सख्त कार्रवाई हो सके.
ये भी पढ़ें: जान के खतरे पर बोले आज़म खान- मेरा दुश्मन ज्यादा से ज्यादा मेरी जान ले सकता है, मेरे लिए जेड सिक्योरिटी भी कम
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




