Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

यूपी: फिरोजाबाद में वृद्ध की गला रेत कर हत्या, परिजनों का हंगामा; जानें क्या है मामला

UP Murder Case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पालतू पशु की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या कर दी गई. मृतक के नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया.

Murder Case
Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

UP Murder Case: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पालतू पशु की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या कर दी गई. मृतक के नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया है. हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की शर्त रखी गई है.

फिरोजाबाद के लाइनपार थाना के मेहताब नगर इलाके में वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम मायाराम था. 68 साल के मायाराम भैंसों की रखवाली करते थे.

हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के बिना शव को कब्जे में न लेने की शर्त रख दी.

घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसबल तैनात

नाराज जनों को काबू करने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है. मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मायाराम, जिनकी उम्र 68 वर्ष हैं, उनके बड़े लड़के ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पिता की कुछ लोगों ने हत्या कर दी है.

सात नामजदों के खिलाफ मामला दर्ज

पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर सात नामजदों के खिलाफ उचित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है. नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा. पुलिस के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा.

हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर

उन्होंने आगे बताया कि परिजनों ने इससे पहले भी नामजद आरोपी को लेकर शिकायत की थी. परिजनों ने हेड कांस्टेबल सुधीर की शिकायत की जिसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया. पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हुई है, नामजदों के एक-दो परिजन पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

बता दें कि वृद्ध की हत्या को लेकर पुलिस टीम सक्रिय हो गई है. पुलिस टीम का गठन करके आरोपियों की तलाश की जा रही है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital