Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भतीजी की शादी में शामिल होने अपने पैतृक गांव जाएंगे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 7 फरवरी को पंचूर गांव पहुंचेंगे. इस दौरान वह यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे और एक किसान मेले में भाग लेंगे.

Yogi Adityanath

उत्तराखंड के पौड़ी जिले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भतीजी अर्चना की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं. शादी से पहले की रस्में शुरू हो गई हैं, और आज उनके पैतृक गांव पंचूर में मेहंदी सेरेमनी का आयोजन किया गया. इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं.

योगी आदित्यनाथ की भतीजी की शादी को लेकर गांव और परिवार में खुशी का माहौल है. इस मौके पर उनके पैतृक गांव में भव्य तैयारियां की जा रही हैं.

योगी आदित्यनाथ भी होंगे शामिल

योगी आदित्यनाथ अपनी भतीजी की शादी में शामिल होने के लिए 7 फरवरी को पंचूर गांव पहुंचेंगे. शादी समारोह के अलावा, वह उत्तराखंड के विभिन्न कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. तीन दिनों के इस दौरे के दौरान, मुख्यमंत्री पौड़ी और आसपास के इलाकों में आयोजित आयोजनों में भी शिरकत करेंगे.

शादी से पहले 7 फरवरी को योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तैयारी में जुटा हुआ है. इसके बाद वह विथ्याणी गांव में स्थित गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय में आयोजित किसान मेले में शामिल होंगे. सूत्रों के अनुसार, वह कॉलेज परिसर में 100 फीट ऊंचे तिरंगे का उद्घाटन भी करेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

योगी आदित्यनाथ का परिवार

योगी आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह बिष्ट है. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में संन्यास ले लिया था. उनके परिवार में कुल 7 भाई-बहन हैं. योगी आदित्यनाथ अपने माता-पिता की पांचवीं संतान हैं.

उनकी तीन बहनों में से एक शशि पयाल, पौड़ी गढ़वाल में भुवनेश्वरी देवी मंदिर के पास अपने पति के साथ फूल-माला, पूजन सामग्री और खान-पान की छोटी दुकान चलाती हैं. उनके बड़े भाई मानवेंद्र मोहन, सरकारी कॉलेज में नौकरी करते हैं.

योगी आदित्यनाथ के बाद उनके दो छोटे भाई हैं जिनका नाम शैलेंद्र मोहन और महेंद्र मोहन. शैलेंद्र भारतीय सेना में कार्यरत हैं, जबकि महेंद्र मोहन एक स्कूल में शिक्षक के रूप में कार्य करते हैं.


ये भी पढ़ें- कोलकाता पहुंचे RSS प्रमुख मोहन भागवत, 10 दिवसीय बंगाल दौरे पर रहेंगे सक्रिय


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital