India Reopen Afghanistan Embassy: भारत और अफगानिस्तान के रिश्तों में आज से एक नये अध्याय की शुरुआत हो गई है. भारत ने अफगानिस्तान में दोबारा दूतावास खोलने का ऐलान कर दिया है. काबुल में मौजूद अपने तकनीकी मिशन को भारत ने दूतावास का दर्जा देने की घोषणा की है. जिसे दोनों देशों के बीच एक मजबूत रिश्ते के प्रतीक के रूप में माना जा रहा है.
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमिरखान मुत्ताकी भारत के 8 दिवसीय दौरे पर हैं. इस दौरान दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय समझौतों से लेकर आर्थिक और राजनीतिक समेत कई मामलों पर चर्चा की जाएगी. मुत्ताकी का भारत दौरा 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में आने के बाद किसी अफगान नेता का पहला दौरा था.
दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने की मुलाकात
इस दौरान शुक्रवार को दिल्ली में दोनों देशों के विदेश मंत्रियों ने मुलाकात की. भारत के राष्ट्रपति एस जयशंकर और अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमीर खान मुत्ताकी के बीच हुई बैठक में दोनों देशों के बीच रिश्ते को और मजबूत करने पर जोर दिया गया.
एस जयशंकर ने किया स्वागत
इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मुत्ताकी और अफगान प्रतिनिधिमंडल का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. इस बैठक में जयशंकर ने कहा कि मुत्ताकी का यह भारत यात्रा दोनों देशों के रिश्तों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभायेगी.
पहलगाम आतंकी हमले पर अफगानी रुख की सराहना
इस दौरान भारतीय विदेश मंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर अफगान सरकार के द्वारा भारत का समर्थन किये जाने की सराहना की. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के सभी रूपों से लड़ने के लिए प्रयास का तालमेल करना जरूरी है. इससे दोनों देश एक मुद्दे पर काम कर सकेंगे. यह सिर्फ आंतरिक ही नहीं बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है.
ये भी पढ़ें- काबुल में पाक की एयरस्ट्राइक या भारत पर हिडेन वार? समझिए पूरा गेम- EXPLAINER
अफगानिस्तान की अखंडता की जताई प्रतिबद्धता
इस दौरान भारत ने अफगानिस्तान की अखंडता, स्वतंत्रता और संप्रभुता की प्रतिबद्धता जताई. विदेश मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान का भविष्य अफगान लोगों के द्वारा तय किया जाना चाहिये.
इस दौरान अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमिरखान मुत्ताकी ने भी भारत के दोस्ती की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया. उन्होंने कहा कि भारत हमेशा से अफगानिस्तान के साथ अच्छे संबंधों को महत्व दिया है. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान पर अमेरिकी कब्जे के चलते भले ही कई दिक्कतें आई,लेकिन उन्होंने कभी भारत के खिलाफ बयान नहीं दिये. वे हमेशा से भारत के अच्छे संबंधों को महत्व दिया है.
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने भारत को दिया आश्वासन
अफगानिस्तान के विदेश मंत्री ने इस दौरान भारत को आतंकवाद को लेकर भी आश्वासन दिया. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान अपनी जमीन कभी भी दूसरे देशों के खिलाफ उपयोग की इजाजत नहीं देगा.
मुत्ताकी ने अफगानिस्तान में आए भूकंप के दौरान भारत के द्वारा दिये गए मदद की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारत हर मुश्किल में अफगानिस्तान के साथ खड़ा रहा है. इसलिए अफगानिस्तान भी भारत को अपना करीबी दोस्त मानता है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
