Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Anju Pakistan: पाकिस्तान से अंजू बोली- मुझे प्यार करता है नसरूल्लाह, 3-4 दिन में वापस आ जाऊंगी भारत

Anju Nasrullah Love Story: राजस्थान से पाकिस्तान गई युवती अंजू के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उसके पाकिस्तानी दोस्त नसरूल्लाह ने किया है. वहीं, अंजू का कहना है कि वो वापस भारत आना चाहती है.

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर (Seema Haider) और सचिन मीणा (Sachin Meena) की चर्चित लव स्टोरी (Love Story) के बीच राजस्थान की अंजू (Anju) सुर्खियों में हैं.

Anju Pakistan News: राजस्थान के भिवाड़ी की रहने वाली अंजू सोशल मीडिया पर एक पाकिस्तानी मुस्लिम युवक को दिल दे बैठी. उसके बाद वह उससे मिलने पाकिस्तान जा पहुंचीं. मीडिया ने इसका खुलासा किया तो अब अंजू वापस भारत आने की बात कह रही है. वो जिस युवक के लिए पाकिस्तान गई, उसका नाम नसरूल्लाह बताया जा रहा है. नसरूल्लाह का कहना है कि वो अंजू से ​शादी करेगा.

नसरूल्लाह ने मीडिया से बातचीत में कहा- मुझे अंजू से मोहब्बत है. हम जल्द शादी करने वाले हैं. वहीं, अंजू ने शादी की खबरों से इनकार किया है. अंजू ने रविवार को दिन में सोशल मीडिया पर कॉल कर अपने हिंदुस्तानी पति को बताया कि वह लाहौर में अपनी सहेली के पास है और तीन-चार दिन बाद वापस आ जाएगी.

बता दें कि, अंजू की शादी 2007 में अरविंद नाम के युवक से हुई थी, जो कि मूल रूप से बलिया (UP) का रहने वाला है. अरविंद मूलतः क्रिश्चियन हैं, जबकि अंजू हिंदू. अरविंद का कहना है कि, अंजू ने शादी के बाद अपना मजहब चेंज कर लिया था. हालांकि, अरविंद को झटका तब लगा, जब अंजू उससे दूर रहने लगी और एक दिन पाकिस्तान चली गई. अरविंद ने अंजू को काफी बार फोन भी लगाया, लेकिन फोन बंद आ रहा था.

यह भी पढ़ें: फलक नाज हुईं ‘बिग बॉस’ से बाहर तो टूटा अविनाश सचदेव का दिल, जानें हाथ थामकर क्या बोले?

काफी दिनों बाद जब अरविंद को पता चला कि वो पाकिस्तान में हैं तो रविवार देर रात उसने वॉट्सऐप पर अंजू से बात की. फिर दोनों में जो बातचीत हुई, वो आप यहां देख सकते हैं—

अरविंद : क्या हाल है?
अंजू : ठीक हूं.

अरविंद : खाना खा लिया?
अंजू : हां, खा लिया.

अरविंद : तुम्हारा भिवाड़ी आने का कब तक का प्लान है?
अंजू : आने की तो छोड़ो, मीडिया वाले को मेरी ID वगैरह कुछ मत देना. अलमारी में लॉक करके रख देना. अभी कुछ मीडिया वालों को दिया तो नहीं है ना, उन्हें कुछ मत देना. सब को बोलना कि वह साथ लेकर गई है. मेरे घर में नहीं है. कुछ मत करना, मेरे लिए प्रॉब्लम खड़ी हो जाएगी. मेरी फ्रेंड है, उससे मिलने के लिए आई हूं.

अरविंद : मीडिया में क्या चल रहा है?
अंजू : मीडिया में तो जो चल रहा है, वह चल ही रहा है, मेरे पास भी आ रहा है. मीडिया तो मीडिया ही है. बाकी मुझे यह मैसेज देना था कि मेरे डॉक्यूमेंट किसी को मत देना. अलमारी में लॉक करके रख देना. मैंने बोल दिया है मीडिया वालों से मेरे घर वालों को परेशान मत करो. मेरी बात नहीं हो रही इसलिए वह परेशान हो रहे हैं.

अरविंद : उधर कोई शादी कर रही है क्या तू?
अंजू : दिन में बात करूंगी, ऐसा कुछ नहीं है.

वहीं, एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि अंजू ने पाकिस्तान के नसरूल्लाह से प्रेम प्रसंग को स्वीकारा है. रिपोर्ट के मुताबिक, अंजू उसी के लिए सरहदों को लांघकर पाकिस्तान पहुंची.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital