Bharat Express DD Free Dish

“पाक सेना बलूचों को कर रही गायब” पाकिस्तानी सेना के खिलाफ अब इस नेता ने खोल दिया मोर्चा, दे दिया तगड़ा अल्टीमेटम

Maulana Fazlur Rehman On Balochistan: पाकिस्तान स्थित बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 की शुरुआत से अबतक बलूचिस्तान में सेना के द्वारा 785 लोगों को गायब कर दिया गया.

Maulana Fazlur Rehman On Balochistan

Maulana Fazlur Rehman On Balochistan: पाकिस्तान के बलूचिस्तान में मानवाधिकारों को तो छोड़िये इंसानियत को रौंदा जा रहा है. आए दिन बलूच लोग गायब हो रहे हैं और ये काम वहां मौजूद पाकिस्तानी सेना के अधिकारी कर रहे हैं. ये बात पाकिस्तानी नेता मौलाना फजल-उर-रहमान ने कही है.

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों से हजारों बलूच युवाओं और कार्यकर्ताओं को जबरन गायब किया जा रहा है. उनके परिवार के लोग लगातार विरोध प्रदर्शन कर गायब हुए लोगों को वापस लौटाने की मांग कर रहे हैं.

JUI-P नेता मौलाना फजल-उर-रहमान ने खैबर पख्तूनख्वा में एक सभा में खुलेआम ये बातें कही. उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी आतंकवादियों के द्वारा लगातार बलूच लोगों का अपहरण किया जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार समूह जमकर आलोचना कर रहे हैं, लेकिन फिर भी ये लगातार जारी है.

स्वतंत्र जांच की मांग

बलूचिस्तान में आए दिन हो रहे बलूच लोगों के अपहरण को लेकर अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भी सवाल उठा रहे हैं. अमेरिकी मानवाधिकार वकील और शोधकर्ता रीड ब्रॉडी ने बलूचों का समर्थन करते हुए स्वतंत्र जांच की मांग की है.

जेनेवा प्रेस क्लब में आयोजित हुए 7वें बलूच अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में रीड ब्रॉडी ने कहा कि, दुनिया बलूचिस्तान की दिक्कतों को नजरअंदाज नहीं कर सकती. हमें जबरन गायब किए जाने वाले, गैरकानूनी हत्याओं और महिलाओं की धमकी की जांच चाहिये.

ये भी पढ़ें- लालू परिवार में ‘कलह’! क्या अब रोहिणी के लिए ‘सबस्टैंडर्ड’ हो गया परिवार और पार्टी? फोटो हटाकर किया अनफॉलो

2025 में गायब हुए इतने लोग

पाकिस्तान स्थित बलूच नेशनल मूवमेंट के मानवाधिकार विभाग की रिपोर्ट के अनुसार साल 2025 की शुरुआत से अबतक बलूचिस्तान में सेना के द्वारा 785 लोगों को गायब कर दिया गया. वहीं 121 लोगों की हत्या कर दी गई.

रिपोर्ट के अनुसार बलूचिस्तान में औसतन हर दिन 4 लोग जबरन गायब कर दिये जाते हैं. वहीं हर दिन एक व्यक्ति की गैरकानूनी हत्या कर दी जाती है. इन गायब लोगों में छात्र, पत्रकार और प्रदर्शनकारी शामिल हैं. इनमें से कई को तो देश के बड़े शहरों जैसे इस्लामाबाद और कराची से गायब कर दिये गए.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read