Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

BRICS: PM मोदी ने ब्राजील के राष्ट्रपति लूला को तोहफे में दी मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग, अखबार में दिखाईं चंद्रयान-3 की सफलता की खबरें

BRICS Summit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में हुए ब्रिक्स समिट से इतर समूह के राष्ट्राध्यक्षों को उपहार प्रदान किए. जानिए ब्राजील के राष्ट्रपति को जो पेंटिंग दी, वो कितनी खास थी, कैसे तैयार की गई थी?

pm modi and Lula

साउथ अफ्रीका में प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के साथ

Brics Summit 2023: 15वीं ब्रिक्स समिट साउथ अफ्रीका में आयोजित की गई. जिसमें भारत, चीन और ब्राजील समेत कई देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्ष पहुंचे. जोहान्सबर्ग में ब्रिक्स समिट के दौरान भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात ब्राजील के राष्‍ट्रपति लूला डि सिल्वा से हुई. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूजे का अभिवादन किया. प्रधानमंत्री मोदी ने लूला को मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग तोहफे में दी.

साउथ अफ्रीका में प्रधानमंत्री मोदी की ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा के साथ हुई मुलाकात की तस्‍वीरें सामने आई हैं. एक तस्‍वीर में प्रधानमंत्री मोदी ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को चंद्रयान की खबर दिखाते कैप्‍चर हुए. विदेश मंत्रालय की ओर से बताया गया कि दोनों देशों के नेताओं के बीच उपहारों का आदान-प्रदान हुआ. प्रधानमंत्री ने ब्राजील के राष्ट्रपति को मध्य प्रदेश की गोंड पेंटिंग उपहार में दी. गोंड पेंटिंग सबसे प्रशंसित जनजातीय कला रूपों में से एक है. ‘गोंड’ शब्द द्रविड़ियन एक्‍सप्रेशन ‘कोंड’ से आया है, जिसका अर्थ होता है- ‘हरा पहाड़’.

आदिवासी इलाकों में सबसे लोकप्रिय- ‘गोंड’ आर्ट

ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डि सिल्वा को तोहफे में दी गई गोंड पेंटिंग को बिंदुओं और रेखाओं द्वारा तैयार किया गया था. ये पेंटिंग स्‍थानीय स्‍तर पर गोंडों की दीवारों और फर्शों पर चित्रात्मक कला का हिस्सा रही है. इस तरह की पेंटिंग्स आदिवासियों के घरों को दर्शाने के लिए बनाई जाती हैं, जिसमें स्थानीय रूप से उपलब्ध प्राकृतिक रंगों और सामग्रियों जैसे कि चारकोल, रंगीन मिट्टी, पौधों के रस, पत्तियों, गोबर और चूना पत्थर के पाउडर आदि का इस्तेमाल किया जाता है.

  • गोंड पेंटिंग सबसे ज्यादा सराहे जाने वाले ट्राइबल ऑर्ट फॉर्म में से एक है. गोंड शब्द द्रविड़ियन अभिव्यक्ति ‘कोंड’ से आया है, जिसका अर्थ ‘हरा पहाड़’ होता है.

 

यह भी पढ़ें: India China: BRICS समिट में मिले PM मोदी-शी जिनपिंग, लद्दाख में तनाव कम करने पर हुई बात, अब होगी सैनिकों की वापसी

प्रधानमंत्री मोदी ने साउथ अफ्रीका में वहां के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और उनकी पत्‍नी को भी कई अहम वस्‍तुएं तोहफे में दीं. उन्‍होंने सिरिल रामफोसा को तेलंगाना के बिदरी वर्क वाली सुराही और साउथ अफ्रीका की फर्स्‍ट लेडी को नागालैंड की शॉल भेंट की.

— भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital