दुनिया

भारत के साथ विवाद के बाद गिरा कनाडा के पीएम ट्रूडो की लोकप्रियता का ग्राफ? 60 प्रतिशत कनाडाई बदलना चाहते हैं सरकार

India Canada Row: भारत के खिलाफ बयान देने के बाद अब कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की लोकप्रियता घटती जा रही है. ग्लोबल न्यूज की तरफ से किए गए एक सर्वे में कनाडा में उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पियरे पोइलिर्वे (pierre poilirve) के सामने उनकी लोकप्रियता में कमी आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, अगर आज वहां चुनाव होता है तो पोइलिव्रे के नेतृत्व वाले कंजर्वेटिव अगली बहुमत वाली सरकार बना सकते हैं. कनाडा के मीडिया संगठन ने आज अपने पहले सर्वे के नतीजे पेश किए, इन नतीजों में पोइलिर्वे प्रधानमंत्री के लिए पहली पसंद थे.

सर्वे में सामने आया कि कनाडा में 60 प्रतिशत लोग सोचते हैं कि साल 2025 के चुनाव में पीएम ट्रूडो की जगह पोइलिर्वे प्रधानमंत्री बने. अब ट्रूडो के हटने का समय आ गया है. इस सर्वे में 1500 कनाडाई लोगों की राय ली गई थी.

कनाडा सरकार ने अभी तक नहीं दिए कोई सबूत

वहीं भारत सरकार के सुत्रों के मुताबिक, पीएम ट्रूडो  के भारत के खिलाफ मोर्चा खोलने की वजह से उनकी कनाडाई लोगों के बीच में लोकप्रियता घट रही है. इसका यही कारण प्रतीत होता है. भारत सरकार ने कहा कि कनाडा में खालिस्तानी अलगाववादी नेता निज्जर की हत्या भारत के शामिल होने का कनाडा सरकार अभी तक कोई सबूत नहीं दे पायी हैं. गुरुवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कनाडा से अभी इस बारे में कोई सबूत नहीं दिया गया है. वहीं भारत ने इन आरोपों को खारिज कर दिया है. वहीं दूसरी तरफ कनाडा में पीएम ट्रूडो की घटती लोकप्रियता के लिए घरेलू स्तर पर रही समस्याओं, जैसे उच्च मुद्रास्फीति और जीवनयापन का कारण बताया है.

यह भी पढ़ें- सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा को बड़ा झटका, दिल्ली HC ने गिरफ्तारी रद्द वाली याचिका की खारिज

40 प्रतिशत लोगों ने पोइलिव्रे को पीएम के लिए किया पसंद

यह सर्वे ग्लोबल न्यूज के लिए ISPOS ने किया था. इसमें पता चलता है कि जन लोगों ने सर्वे का जवाब दिया उनमें 40 प्रतिशत लोगों ने पोइलिव्रे को पीएम के लिए पसंद किया. वहीं ट्रूडो को 31 प्रतिशत और जगमीत सिंह को 22 प्रतिशत लोगों ने पसंद किया. एक नयी रिपोर्ट में कहा गया है कि सर्वे के नतीजों के बाद पोइलिव्रे की रेटिंग में 5 अंक का इजाफा हुआ है, जबकि ट्रूडो की रेटिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है. वहीं जगमीत सिंह की रेटिंग में 4 अंक कम हो गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

टिक-टिक-टिक इंतजार खत्म..! 21 अक्टूबर को खुलेगा ‘जाणता राजा’ का पूरा रोडमैप, साक्षी बनेगा भारत एक्सप्रेस

Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…

20 minutes ago

गोरखपुर से योगी आदित्यनाथ का विपक्ष पर निशाना, बोले- समाज को बांटने वालों में रावण जैसी सोच

UP News: गोरखपुर में विजयदशमी कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज को बांटने…

23 minutes ago

“कल तक लापता, आज मिला शव; मासूम रतन की मौत के पीछे कौन?”

Child Death News: लखीमपुर खीरी के फरधान थाना क्षेत्र के रुकंदीपुर गांव में लापता पांच…

36 minutes ago

पंजाब में ड्रग्स पर अमित शाह का हमला, AAP सरकार से पूछा सवाल, बोले- आखिर इन मौतों का जिम्मेदार कौन?

Amit Shah Punjab Visit: पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नशे…

37 minutes ago

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

1 hour ago