Trump inauguration ceremony: डोनाल्ड ट्रंप ने ली अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ. वह अब अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बन गए हैं. उनके साथ जेडी वांस ने भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली.
वाशिंगटन डीसी में आयोजित इस कार्यक्रम में कई देशों के नेताओं ने हिस्सा लिया. भारत की ओर से विदेश मंत्री एस. जयशंकर इस समारोह में शामिल हुए. वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विशेष दूत बनकर ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिए. इसके अलावा, जयशंकर नए अमेरिकी प्रशासन और अन्य अंतरराष्ट्रीय नेताओं से भी मुलाकात की.
शपथ ग्रहण समारोह में तकनीकी क्षेत्र के बड़े नाम भी नजर आए. एलन मस्क, मार्क जुकरबर्ग और जेफ बेजोस जैसे दिग्गज भी समारोह में शामिल हुए.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




