Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Twitter पर हेट कंटेंट और फेक न्यूज को नहीं मिलेगा बढ़ावा- Elon Musk ने दिखाई सख्ती

एलन मस्क ने जब से ट्विटर को खरीदा हैं, तब से उन्होंने कंपनी को लेकर एक के बाद एक कई बड़े फैसले लिए। ट्विटर अब निगेटिव ट्वीट्स को बढ़ावा नहीं देगा और उनका प्रचार नहीं करेगा।

एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान

एलन मस्क ने किया बड़ा ऐलान

Elon Musk: दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और ट्विटर (Twitter) के नए मालिक एलन मस्क ट्विटर की नई पॉलिसी का ऐलान किया. अब ट्विटर पर नेगेटिव और भड़काऊ ट्वीट पर सख्त एक्शन लिया जाएगा. एलन मस्क ने कहा कि ट्विटर अभद्र भाषा या फिर नकारात्मक सामग्री वाले ट्वीट्स को बढ़ावा नहीं देगा और न ही उनका प्रचार करेगा.

मस्क ने खुद ट्विट कर दी जानकारी

एलन मस्क (Elon Musk) अब ट्विटर को पूरी तरह से अपने हिसाब से चलाने में लगे हैं. वे रोजाना कुछ ना कुछ नया करते हुए दिखाई दे रहे हैं. एलन मस्क ने अपने ट्वीट में कहा है कि ‘ट्विटर की नई पॉलिसी में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता है, लेकिन पहुंच की स्वतंत्रता नहीं है. उन्होंने ये भी बताया कि ट्विटर हेट स्पीच या निगेटिव ट्वीट्स को बढ़ावा नहीं देगा और उनका प्रचार नहीं करेगा. निगेटिव ट्वीट्स आपको तब तक नहीं मिलेगा, जब तक आप उसे विशेष रूप से नहीं खोजेंगे. उन्होंने आगे कहा कि ट्विटर पर कोई विज्ञापन या अन्य रेवेन्यू का साधन उपलब्ध नहीं होगा.

बैन अकाउंट्स किए गए फिर से बहाल

एलन मस्क ट्विटर (Twitter) पर बैन किए गए अकाउंट्स को फिर से बहाल करने का काम भी शुरू कर दिया है. हाल ही में अमेरिकी कॉमेडियन कैथी ग्रिफिन और प्रोफेसर जॉर्डन पीटरसन के अकाउंट्स को फिर से बहाल कर दिया है. व्यंगात्मक वेबसाइट बेबीलोन बी के अकाउंट को भी बहाल कर दिया गया है. हालांकि अभी तक एक्ट्रेस कंगना रानौत और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का अकाउंट बहाल नहीं किया गया है.

ये भी पढ़ें : Elon Musk: ऑफिस में ही सोने को मजबूर Elon Musk, बताया कब जाएंगे घर!

फिर से लॉन्च होगा Twitter Blue सब्सक्रिप्शन

बीते दिनों एलन मस्क ने कहा था कि ट्विटर अपने 8 डॉलर ब्लू सब्सक्रिप्शन सर्विस को 29 नवंबर से दोबारा लॉन्च करेगी. अब कंपनी ने कहा है कि साइट के रिलॉन्च होने के बाद यूजर को ब्लू टिक पाने के लिए 90 दिनों तक इंतजार करना होगा. कंपनी का कहना है कि इससे पहले यूजर को ट्विटर ब्लू सब्सक्रिप्शन के लिए साइनअप का विकल्प नहीं मिलेगा.

गौरतलब है कि ट्विटर ब्लू के लिए यूजर को हर महीने 8 डॉलर (करीब 652 रुपये) देने होंगे. मस्क द्वारा ट्विटर के टेकओवर के बाद माइक्रोब्लॉगिंग साइट में हुए बड़े बदलावों में से एक ये भी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital