Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“भारतीयों ने अमेरिका को सुपरपावर…” इमिग्रेशन क्या बोल गए मस्क, ट्रंप को चुभेगी ये बात?

एलन मस्क (Elon Musk) ने इंटरव्यू में कहा कि अमेरिका भारतीय प्रतिभाओं का बड़ा लाभार्थी रहा है. उन्होंने इमिग्रेशन पॉलिसी में सुधार की मांग की और नए उद्यमियों को कड़ी मेहनत व असफलता के लिए तैयार रहने की सलाह दी.

अमेरिका में इमिग्रेशन पॉलिसी और ग्लोबल टैलेंट्स को आकर्षित करने पर चल रही बहस के बीच टेस्ला के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) ने भारतीयों की जमकर तारीफ की है. उन्होंने (Elon Musk) कहा कि अमेरिका को सबसे ज्यादा फायदा प्रतिभाशाली भारतीयों से मिला है. मस्क का मानना है कि भारतीय मूल के कई लोगों ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था और इनोवेशन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है.

इंटरव्यू में मस्क का बयान

एक इंटरव्यू में मस्क (Elon Musk) ने कहा कि अमेरिका भारत की प्रतिभाओं का बड़ा लाभार्थी रहा है. उन्होंने संतुलित इमिग्रेशन पॉलिसी की जरूरत पर जोर दिया और बाइडेन प्रशासन की सीमा नियंत्रण नीतियों की आलोचना की. मस्क (Elon Musk) ने कहा कि खुली सीमाएं देश के लिए नुकसानदेह साबित हुईं क्योंकि इससे अपराधियों को भी अमेरिका में प्रवेश का मौका मिला.

सीमा नियंत्रण की जरूरत

मस्क (Elon Musk) का कहना था कि अगर अवैध रूप से अमेरिका आने वालों को सरकारी लाभ मिलते हैं तो यह लोगों को और ज्यादा प्रोत्साहित करता है. इसलिए सीमा पर नियंत्रण होना बेहद जरूरी है. उन्होंने यह भी साफ किया कि कुशल अप्रवासी नौकरियां छीनते नहीं हैं बल्कि उन खाली जगहों को भरते हैं जहां स्थानीय लोगों में प्रतिभा की कमी है.

उद्योगपतियों को सलाह

मस्क (Elon Musk) ने नए उद्योगपतियों को सलाह दी कि उन्हें कड़ी मेहनत करनी चाहिए और असफलता के लिए तैयार रहना चाहिए. उनकी माने तो दुनिया में हमेशा प्रतिभाशाली लोगों की कमी रहती है और कंपनियों को ऐसे लोगों की तलाश करनी चाहिए जो समाज में योगदान दें. उन्होंने कहा कि अगर आप समाज को जितना देते हैं उससे ज्यादा कमाते हैं तो आप असली योगदानकर्ता हैं.

ये भी पढ़ें-कांग्रेस की बैठकों से लगातार नदारद शशि थरूर, बीजेपी में जाने की अटकलें तेज!

सफलता का सूत्र

मस्क (Elon Musk) ने यह भी कहा कि सीधे खुशी की तलाश करना बेकार है. असली खुशी तब मिलती है जब आप उपयोगी वस्तु और सेवाएं बनाते हैं. पैसा और सफलता अपने आप पीछे-पीछे आती है. उन्होंने जोर देकर कहा कि किसी भी कंपनी को चलाने के लिए मेहनत और धैर्य सबसे ज्यादा मायने रखते हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital