Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Afganistan Flood: अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई भीषण तबाही, सैकड़ों लोगों की मौत, हजारों घर हुए तबाह

बाढ़ की वजह से अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बगलान में 1,000 से अधिक घर भी नष्ट हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि वह बाढ़ से बचे लोगों को बिस्कुट वितरित कर रहा है.

Afganistan Flood

अफगानिस्तान में बाढ़ ने मचाई तबाही

Afganistan Flood: अफगानिस्तान में मौसमी बारिश के चलते अचानक आई बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हो गई है और हजारों लोग बेघर हो गए हैं. बारिश ने अफगानिस्तान में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. अफगानिस्तान में आई बाढ़ को लेकर संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने दावा किया है कि इस आपदा में 300 से अधिक लोगों की मौत हुई है. बाढ़ से उत्तरी क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है.

1000 घर बारिश में तबाह

बाढ़ की वजह से अफगानिस्तान के उत्तरी प्रांत बगलान में 1,000 से अधिक घर भी नष्ट हो गए हैं. संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम ने कहा कि वह बाढ़ से बचे लोगों को बिस्कुट वितरित कर रहा है. यह बाढ़ पिछले कुछ हफ्तों में अफगानिस्तान में असामान्य रूप से भारी बारिश के बाद आई है.

बगलान प्रांत सबसे ज्यादा प्रभावित

बता दें कि बगलान प्रांत शुक्रवार को बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ, जहां अधिकारियों ने कम से कम 50 लोगों के मारे जाने तथा कई जिलों में संपत्तियां नष्ट होने की सूचना दी है.

पड़ोसी तखर प्रांत में, सरकारी स्वामित्व वाले मीडिया संस्थानों ने बाढ़ से कम से कम 20 लोगों की मौत होने की खबर दी है. तालिबान सरकार के मुख्य प्रवक्ता जबीउल्ला मुजाहिद ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “इस विनाशकारी बाढ़ में सैकड़ों लोगों की मौत हुई है और काफी संख्या में लोग घायल हुए हैं.”

यह भी पढ़ें- PoK में आजादी की मांग को लेकर हालात बेकाबू…एक पुलिसकर्मी की मौत, 90 घायल, मानवाधिकार आयोग ने जताई चिंता

मुजाहिद ने बदख्शां, बगलान, घोर और हेरात प्रांतों को सबसे ज्यादा प्रभावित बताया. उन्होंने कहा कि व्यापक तबाही के परिणामस्वरूप काफी वित्तीय नुकसान हुआ है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital