Plane Crash: रविवार को फ्रांस के नैन्सी शहर के पास टॉम्ब्लेन इलाके में स्काईडाइवर्स को ले जा रहा एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे हुए इस हादसे में विमान में मौजूद सभी 11 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में पायलट के साथ 10 यात्री शामिल थे, जिनमें पांच छात्र स्काईडाइवर्स और पांच प्रशिक्षक बताए जा रहे हैं.
हादसे के बाद बचाव अभियान
जैसे ही विमान गिरा, इमरजेंसी सर्विसेज मौके पर पहुंच गईं और इलाके को घेर लिया गया. फ्रांस 3 ग्रैंड एस्ट चैनल ने बताया कि क्रैश के बाद धमाके का खतरा था, इसलिए पुलिस ने आसपास के लोगों को दूर रहने की अपील की. फ्रांस के गृह मंत्री भी घटनास्थल पर रवाना हुए. फिलहाल हादसे का कारण स्पष्ट नहीं है और जांच शुरू कर दी गई है.
❗️फ्रांस में प्लेन क्रैश में 11 लोगों की मौत
यह विमान नैन्सी के पास टॉमब्लेन में क्रैश हो गया, जिसमें पांच स्काईडाइवर, पांच इंस्ट्रक्टर और पायलट की मौत हो गई। हादसे की वजह अभी सामने नहीं आई है। pic.twitter.com/4Yr6QeYYEn
— RT Hindi (@RT_hindi_) June 28, 2026
सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश
इसी दिन सऊदी अरब के रास तनुरा शहर में सऊदी अरामको का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस हादसे में कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई. सऊदी प्रेस एजेंसी ने बताया कि सभी मृतक सऊदी नागरिक थे.
जांच और संवेदनाएं
सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी गई है. मंत्रालय ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और कहा कि मामले की पूरी तरह जांच की जाएगी.
ये भी पढ़ें-पब या बीच पर तलाश! दिल्ली में लगे राहुल गांधी के ‘गुमशुदा’ पोस्टर, BJP ने बताया लीडर ऑफ पर्यटन
दो देशों में एक ही दिन हादसे
रविवार को हुए इन दोनों हादसों ने फ्रांस और सऊदी अरब को झकझोर दिया है. फ्रांस में स्काईडाइवर्स का विमान गिरने से 11 लोगों की जान गई, वहीं सऊदी अरब में हेलीकॉप्टर क्रैश में 14 लोगों की मौत हुई. दोनों घटनाओं में जांच जारी है और अधिकारियों ने पीड़ितों के परिवारों को समर्थन देने का आश्वासन दिया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


