दुनिया

इजरायल की एयर स्ट्राइक पर हमास का बड़ा दावा, कहा- हवाई हमले में मारे गए 50 बंधक

Israel-Palestine Conflict: इजरायल और फिलिस्तीन की जंग में अब तक काफी भयावह मंजर देखने को मिल रहे हैं. इस युद्ध को अब तक 20 दिन हो चुके हैं. 7 अक्टूबर को हमास ने इजरायल पर हमला किया था. इसके बाद से इजरायल ने हमास के कई ठिकानों पर लगातार बमबारी, रॉकेट, मिसाइल से हमला बोला है, इसमें आग नागरिकों की हत्या हो रही है. हमास ने भी इयरायल के नागरिकों को अपना बंधक बना दिया था. वहीं इन आम नागरिकों को लेकर हमास ने बड़ा दावा किया है.

दरअसल गुरुवार को इजरायली की सेना ने गाजा में 250 से ज्यादा जगहों पर हमला किया, इस हमले में कई लोगों की जान चली गई. इजरायल ने अपने इस हमले में हमास के ठिकानों, कमांड सेंटर, सुरंगों और रॉकेट लॉन्चर्स को निशाना बनाया गया था. वहीं इन हमलों के बाद हमास ने दावा करते हुए कहा कि इजरायल के इस हमले में करीब 50 बंधक मारे गए हैं.

हमास ने बनाया था बंधक

एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, हमास ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमले के बाद करीब 222 लोगों को बंधक बना लिया था. इसके बाद भी इजरायल ने हमासे के ठिकानों पर हमला करना जारी रखा. अब इजरायल के हवाई हमलों पर हमास ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस हमले में 50 बंधक मारे गए. हमास ने आम नागरिकों की हत्या को दोष इजरायल पर डाल दिया है. हमास के प्रवक्ता अबू उबैदा ने एक टेलीग्राम चैनल पर पोस्ट में कहा कि जायोनी हत्याओं और नरसंहारों के परिणामस्वरूप गाजा पट्टी में मारे गए ज़ायोनी कैदियों की संख्या लगभग 50 लोगों तक पहुंच गई है.

यह भी पढ़ें- बंधक बनाए गए 200 लोगों को Hamas कर सकता है Israel के ‘दुश्‍मन देश’ ईरान के हवाले! रूस पहुंचा हमास डेलिगेशन

अब तक करीब 7 हजार लोगों की हत्या

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि बुधावार को इजरायली हमले में 500 लोगों की मौत हो गई. जब से इजरायल की हवाई हमले करना शुरू किया है. तब से अभी तक 7 हजार से ज्यादा लोग मारे गए हैं. उन्होंने मरने वालों का कुल आंकड़ा 7,028 बताया. इसके अलावा यह भी कहा है कि इस हमले में 3 हजार से ज्यादा बच्चों की मौत हुई है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

कतर की मेज पर फिसली डील! किन शर्तों पर आकर उलझा ईरान-अमेरिका समझौता?

Iran US Talks: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम कराने के लिए कतर की…

15 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा…!’ राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मोदी खुद करवाएंगे इस्तीफा…

कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे और SIR…

24 minutes ago

कश्मीर में आधी रात इंडियन आर्मी का बड़ा ऑपरेशन: लश्कर का खूंखार आतंकी मूसा को एनकाउंटर में किया ढेर

जम्मू-कश्मीर के बडगाम स्थित यूसमर्ग इलाके में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के पाकिस्तानी आतंकी…

56 minutes ago

Aaj Ka Rashifal: आज सर्वार्थ सिद्धि योग का असर, मेष से मीन तक जानें किस राशि की बदलेगी किस्मत?

Aaj Ka Rashifal: 30 सितंबर 2026 को कृत्तिका नक्षत्र के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग बन…

2 hours ago

चतुर्थी और पंचमी श्राद्ध आज ही! जानें तर्पण का सही समय और राहुकाल समेत आज का पूरा पंचांग

Aaj Ka Panchang: 30 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 2:55 बजे…

2 hours ago

आज का मेष राशिफल: काम में मिल सकता है नया अवसर, रिश्तों में बढ़ेगी नजदीकी

Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन नए अवसर और…

2 hours ago