Hong Kong Fire: हांगकांग शहर में भीषण आग लगने से 128 लोगों की मौत हो गई है. यह आग ताई पो इलाके के वांग फुक कोर्ट हाउसिंग कॉम्प्लेक्स में बधुवार (26 नवंबर) देर रात लगी. प्रारंभिक जांच में पता चला कि अपार्टमेंट के फायर अलार्म ठीक से काम नहीं कर रहे थे.
मौत का आंकड़ा 128 पहुंचा
हादसे के बाद बुधवार को मौत का आंकड़ा 36 था, लेकिन अब मृतकों की संख्या बढ़कर 128 हो गई है. हांगकांग के सिक्योरिटी सेक्रेटरी क्रिस टैंग ने शुक्रवार दोपहर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है. करीब 200 लोगों की स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं है. इस हादसे में कम से कम 79 लोग घायल हुए हैं, और 250 से अधिक लोग लापता बताए जा रहे हैं
मौत का आंकड़ा 128 पहुंचा
70 वर्षों में सबसे बड़ी त्रासदी
अधिकारियों ने इसे पिछले 70 वर्षों में शहर की सबसे बड़ी त्रासदी बताया. उन्होंने बताया कि लगभग 79 लोग घायल हैं, जिनमें 43 की हालत गंभीर है. मृतकों में एक दमकलकर्मी भी शामिल है. कई लोग अभी भी इमारतों में अंदरर फंसे हुए हैं. सात में से चार ब्लॉक में लगी भीषण आग पर काबू पा लिया गया है.
1983 में बने वांग फुक कोर्ट कॉम्प्लेक्स में आठ बहुमंजिला इमारतें हैं, जिनमें कुल 1984 फ्लैट है. 2021 की जनगणना के अनुसार, यहां लगभग 4,600 लोग रहते हैं.
ये भी पढ़ें: “मेरी मौत की जिम्मेदारी जनरल आसिम मुनीर…”, इमरान खान ने ऐसा क्यों बोला था, अब क्यों हो रहा है वायरल?
30 करोड़ का मुआवजा
हांगकांग सरकार ने प्रभावितों के लिए 30 करोड़ हांगकांग डॉलर (करीब 4.3 करोड़ अमेरिकी डॉलर) की राहत का ऐलान किया है. सैकड़ों विस्थापित निवासियों को अस्थायी शेल्टर होम में शिफ्ट कर दिया गया है. चीन की सरकारी समाचार एजेंसी ‘शिन्हुआ’ के अनुसार, हांगकांग पुलिस बल ने इस अग्निकांड में तीन लोगों की गिरफ्तारी की है. ये तीनों उस निर्माण कंपनी के अधिकारी हैं जो नवीनीकरण के दौरान लगाए गए सामग्रियों के लिए जिम्मेदार थे.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



