Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लो जी, हो गया कांड! लाइव डिस्कशन में अमेरिकी एक्सपर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप को बोल दिया Ch***ya, फिर जो हुआ, आपने भी नहीं सोचा होगा

कैरोल क्रिश्टिन फेयर एक अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक होने के साथ ही जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के वॉल्श स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस में एसोसिएट प्रोफेसर हैं.

President Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पिछले कुछ महीनों से अपने टैरिफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. उनका अब तक का कार्यकाल काफी विवादों भरा रहा है. उनके इसी कार्यकाल पर एक लाइव डिस्कशन के दौरान अमेरिकी राजनीतिक विज्ञानी कैरोल क्रिश्टिन फेयर ने ट्रंप (President Trump) को Ch***ya बोल दिया. इस पर पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश पत्रकार मोइद पीरजादा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी.

बता दें कि कैरोल क्रिश्टिन फेयर एक अमेरिकी राजनीतिक वैज्ञानिक होने के साथ ही जॉर्जटाउन विश्वविद्यालय के वॉल्श स्कूल ऑफ फॉरेन सर्विस में एसोसिएट प्रोफेसर हैं. कैरोल दक्षिण एशियाई और सैन्य मामलों पर अच्छी पकड़ रखती हैं. विकीपीडिया पर उनका खुद का एक पेज बना हुआ है.

यह भी पढ़ें- “आपका सिर चकरा जाएगा, इतना…”, अपनी कैबिनेट से कितना बड़ा झूठ बोल गए ट्रंप, जानकर आप को भी नहीं होगा यकीन

लाइव डिस्कशन के दौरान की टिप्पणी

कैरोल अमेरिकी विदेश नीति पर मोइद पीरजादा के साथ एक लाइव चर्चा कर रही थी. इस दौरान जब कैरोल से पूछा गया कि क्या वे इस बात को समझती हैं कि अमेरिका भारत को चीन का काउंटरबैलैंस समझने के अपने नजरिए से आगे बढ़ चुका है. इसपर कैरोल ने जवाब देते हुए कहा, “मुझे ऐसा नहीं लगता है, ट्रंप प्रशासन के कई अधिकारी अपने क्षेत्र में एक्सपर्ट बिल्कुल भी नहीं हैं.” क्रिश्टिन ने कहा कि हमें याद रखना होगा कि हमारी नौकरशाही कैसी है? इस नौकरशाही ने देश के लिए 25 साल काम किया है. आखिर अब इनकी विशेषज्ञता कहां खो गई?

President Trump को दी गाली

चर्चा के दौरान क्रिश्टिन ने आगे कहा कि “मेरे अंदर का आशावाद यह विश्वास करना चाहेगा कि ब्यूरोक्रेसी इसे संभाल लेगी, लेकिन मेरे अंदर का निराशावाद कहता है कि अभी तो सिर्फ छह महीने ही हुए हैं, अभी तो हमें इस Ch***ya (President Trump) के साथ चार साल पूरे करने हैं.” उनके इस शब्द इस्तेमाल पर मोइद पीरजादा ने कहा कि “मैं इस शब्द का ऊर्दू में अक्सर इस्तेमाल करता हूं, जिसको लेकर मेरे दर्शक आपत्ति जताते रहते हैं, और आपने अंग्रेजी की इस चर्चा में इसे बोल दिया.” पीरजादा की इस प्रतिक्रिया पर क्रिश्टिन ने कहा कि सचमुच वो (President Trump) Ch***ya हैं.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital