दुनिया

‘आज दुनिया में कोई भी बड़ा मसला भारत से सलाह-मशविरा किए बिना तय नहीं होता..अब हम बदल गए हैं’, बोले विदेश मंत्री एस जयशंकर

India Impact On Globalization: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि हमारे बारे में अब दुनिया का नजरिया बदल रहा है. दुनिया में आज कोई भी बड़ा मसला भारत से सलाह-मशविरा किए बिना तय नहीं होता.

एस जयशंकर ने यह बयान महाराष्ट्र के नागपुर में दिया. जहां उन्होंने कहा, “भाइयों..बहनों.. अब हम बदल गए हैं और हमारे बारे में दुनिया का नजरिया भी बदल गया है.” विदेश मंत्री का यह बयान ऐसे समय में आया है, जब चीनी सरकार के ‘मुखपत्र’ कहे जाने वाले ग्लोबल टाइम्स अखबार ने भारत के बारे में सकारात्मक आलेख प्रकाशित किया था.

चीन के प्रमुख मीडिया आउटलेट ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आर्थिक विकास, सामाजिक शासन और विदेश नीति में भारत की महत्वपूर्ण प्रगति की प्रशंसा करते हुए एक लेख प्रकाशित किया था. यह लेख शंघाई स्थित फुदन यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर साउथ एशियन स्टडीज के डायरेक्टर झांग जियाडोंग द्वारा लिखा गया था.

‘ग्लोबल टाइम्स’ में छपा झांग जियाडोंग का लेख भारत की मजबूत आर्थिक वृद्धि, शहरी शासन में सुधार और अंतरराष्ट्रीय संबंधों, विशेष रूप से चीन के साथ दृष्टिकोण में बदलाव को स्वीकार करता है. उदाहरण के लिए झांग जियाडोंग ने लिखा, “चीन और भारत के बीच व्यापार असंतुलन पर चर्चा करते समय, भारतीय प्रतिनिधि पहले मुख्य रूप से व्यापार असंतुलन को कम करने के लिए चीन के उपायों पर ध्यान केंद्रित करते थे, लेकिन अब वे भारत की निर्यात क्षमता पर अधिक जोर दे रहे हैं.”

झांग जियाडोंग के लेख में पिछले चार वर्षों में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया. उस लेख में विशेष रूप से देश के रणनीतिक आत्मविश्वास पर जोर देते हुए “भारत नैरेटिव” को बढ़ावा देने में भारत के सक्रिय दृष्टिकोण की सराहना की गई. लेख में लिखा गया कि अपने तीव्र आर्थिक और सामाजिक विकास के साथ, भारत रणनीतिक रूप से अधिक आश्वस्त हो गया है और ‘भारत नैरेटिव’ बनाने और विकसित करने में अधिक सक्रिय हो गया है.

‘ग्लोबल टाइम्स’ में झांग जियाडोंग ने लिखा था कि “राजनीतिक और सांस्कृतिक क्षेत्रों में, भारत पश्चिम के साथ अपनी लोकतांत्रिक सहमति पर जोर देने से आगे बढ़कर लोकतांत्रिक राजनीति की ‘भारतीय विशेषता’ को उजागर करने लगा है. वर्तमान में, लोकतांत्रिक राजनीति के भारतीय मूल पर और भी अधिक जोर दिया जा रहा है.”

यह भी पढ़िए: Taiwan: सत्ताधारी पार्टी के लाई चिंग-ते ने जीता राष्ट्रपति चुनाव, चीन के साथ तनाव बढ़ने की आशंका

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

3 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

8 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

8 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

9 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

9 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

10 hours ago