Bharat Express DD Free Dish

भारत में रूसी सैनिकों की होगी तैनाती! हवा हो जाएगी चीन की दादागीरी, पुतिन और मोदी के इस फैसले से दुनिया हैरान

India Russia Military Deal: भारत में रूस के सैनिक तैनात युद्धपोत व सैन्य विमान तैनात किये जाएंगे. यह नया समझौता अब लागू हो चुका है. नए सैन्य डील में दोनों देश एक-दूसरे के देश में एक समय में 3000 सैनिक, 10 सैन्य विमान और 5 युद्धपोत की तैनाती कर सकते हैं.

India Russia Military Deal

India Russia Military Deal

India Russia Military Deal: दुनिया इस समय युद्ध के खतरनाक खतरों का सामना कर रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इस समय लगभग 50 से ज्यादा देशों में युद्ध या संघर्ष चल रहा है. ऐसे में भारत और रूस ने मिलकर इस संकट से लड़ने का ऐलान कर दिया है. अब भारत में रूस के सैनिक तैनात युद्धपोत व सैन्य विमान तैनात किये जाएंगे. यह नया समझौता अब लागू हो चुका है.

रिपोर्ट के मुताबिक भारत और रूस के बीच हुए नए सैन्य डील में दोनों देश एक-दूसरे के देश में एक समय में 3000 सैनिक, 10 सैन्य विमान और 5 युद्धपोत की तैनाती कर सकते हैं. यह भारत और रूस के संबंधों में भरोसे को दिखा रहा है.

इस संबंध में रूस के आधिकारिक कानूनी पोर्टल ने जानकारी साझा की है. जिसमें बताया गया है कि यह समझौता 12 जनवरी से लागू हो चुका है, जो 5 सालों तक लागू रहेगा. अगर दोनों देश इसे बढ़ाने पर सहमत होते हैं, तो इसे 5 साल के लिए और आगे बढ़ाया जा सकेगा.

इस समझौते में और क्या है?

भारत और रूस के बीच हुए इस समझौते में संयुक्त सैन्य अभ्यास, मानवीय मिशन और ट्रेनिंग शामिल है. इसके साथ ही इसमें युद्धपोतों के मरम्मत, बंदरगाहों तक पहुंच, खाना, पानी और तकनीकी मदद जैसी चीजें भी शामिल हैं. इसके अलावा इसमें सैन्य कर्मियों को ट्रेनिंग, उपकरण चलाने के लिए जरूरी चीजें और लॉजिस्टिक मदद की भी बातें कही गई हैं.

दुनिया के दूसरे छोर तक होगी भारत की पहुंच

इस रक्षा समझौते से भारत की पहुंच आर्कटिक तक हो जाएगी. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों देश एक दूसरे के सैन्य ठिकानों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे दोनों देशों के बीच ना सिर्फ संबंधों में सुधार होगा, बल्कि दोनों देशों की सेनाओं को दुनिया के अलग-अलग क्षेत्रों में दबदबा कायम करने में सफलता मिलेगी.

ये भी पढ़ें- “एक ग्राम यूरेनियम भी नहीं देंगे!” अमेरिका की बड़ी मांग पर ईरान का दोटूक जवाब

इस समझौते का हासिल भारत और रूस के बीच संबंधों को और मजबूत करना है. भारत के पास अधिकतर हथियार रूसी हैं, उनके रखरखाव से लेकर चलाने तक में रूस एक बेहतर सारथी की भूमिका निभा सकता है. ऐसे में यह समझौता ना सिर्फ दोनों देशों के बीच संबंधों का एक नया अध्याय साबित होगा, बल्कि इससे दोनों देशों की सेनाओं को भी मजबूती मिलेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read