दुनिया

London: खालिस्तानी समर्थकों को भारत का मुंहतोड़ जवाब, एंबेसी पर लहराया पहले से भी बड़ा झंडा, Video Viral

Indian Flag In London: लंदन में खालिस्तानियों द्वारा भारत के तिरंगे के अपमान का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है. रविवार को खालिस्तानियों के समूह ने अमृतपाल सिंह के समर्थन में हुड़दंग मचाते हुए लंदन स्थित भारतीय दूतावास से भारत के तिरंगे को नीचे उतार दिया गया था. जिसके जवाब में अब वहां पहले से भी बड़ा तिरंगा लगातार खालिस्तानियों को करारा सबक सिखाया है. इससे पहले भारत के तिरंगे को नीचे उतारने के कई वीडियो सामने आए थे. वहीं भारतीय दूतावास की इमारत पर अब पहले से भी बड़ा तिरंगा शानदार लहरा रहा है.

बता दें कि खालिस्तानियों की इस हरकत के बाद से भारत के विदेश मंत्रालय ने तुरंत दिल्ली में सबसे वरिष्ठ ब्रिटिश राजनयिक को तलब किया था और इसका जवाब मांगा था.

क्या है पूरा मामला ?

दसअसर खालिस्तानी समर्थक उपदेशक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर पंजाब पुलिस जबरदस्त एक्शन मोड में है. पुलिस उसको पकड़ने के लिए जगह-जगह पर सर्च ऑपरेशन चला रही है. वहीं इस बीच लंदन में खालिस्तानियों ने अमृतपाल का समर्थन करते हुए भारतीय उच्‍चायुक्‍त के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और भारतीय तिरंगे को नीचे उतार दिया.

खालिस्तानियों के विरोध प्रदर्शन के दौरान लंदन में अलगाववादी नेता अमृतपाल सिंह (Amritpal Singh) के समर्थन में झंडे और पोस्टर लेकर उसके समर्थन में नारेबाजी की. उनके पोस्टर पर लिखा था कि “फ्री अमृतपाल सिंह, वी वॉन्ट जस्टिस, वी स्टैंड विद अमृतपाल सिंह.”

यह भी पढ़ें-   Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह पर अवैध हथियार रखने से लेकर हेट स्पीच तक के कई मामले दर्ज, NSA भी लगा, इतने समय के लिए काट सकता है जेल

पुलिस के सामने भारत सरकार के खिलाफ लगाए थे नारे

इससे पहले खालिस्तान समर्थकों का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक आदमी खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था. वहीं इस वीडियो में भारतीय झंडे को नीचे उतारते हुए  दिखाया गया है. इस दौरान खालिस्तानी समर्थकों के प्रदर्शन को रोकने के लिए मौके पर पुलिस भी पहुंच गई थी. लेकिन इसके बावजूद भी खालिस्तानी समर्थकों पर कोई असर नहीं हुआ था. वे सभी पुलिस के सामने ही ‘भारत सरकार शर्म करो, शर्म करो’ के नारे लगाते रहे. इस दौरान उन्होंने लंदन में भारतीय उच्चायोग में तोड़फोड़ भी की.

पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन जारी

पंजाब पुलिस अभी तक अमृतपाल के 112 समर्थकों को गिरफ्तार कर चुकी है. अमृतपाल की तलाश में रविवार को पुलिस ने ‘फ्लैग मार्च’ किया और पूरे राज्य में तलाशी अभियान चलाया. पंजाब सरकार ने अमृतपाल और उसके संगठन ‘वारिस पंजाब दे’ के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई शुरू की है. पुलिस संगठन के 78 सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

13 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

25 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

38 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

40 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

44 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

53 minutes ago