Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

खेल अभी खत्म नहीं हुआ- अमेरिकी हमले के बाद खामेनेई के सलाहकार अली शमखानी की चेतावनी

Iran-Israel War: ईरान के शीर्ष सलाहकार अली शमखानी ने अमेरिकी हमले के बाद कहा कि ईरान जवाब देने को तैयार है. वहीं, UN महासचिव गुटेरेस ने दुनिया से संयम बरतने की अपील की.

Iran-israel war
Edited by Radha Priya

Iran-Israel War: ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई के वरिष्ठ सलाहकार अली शमखानी ने अमेरिकी हमलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि ‘खेल अभी खत्म नहीं हुआ है’.

अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर अली शमखानी ने लिखा, “भले ही परमाणु स्थल नष्ट हो जाएं, लेकिन खेल खत्म नहीं हुआ है.”

ईरान की चेतावनी: हमले का दिया जाएगा करारा जवाब

शमखानी ने ईरान को एक मजबूत न्यूक्लियर प्रोग्राम के लिए जरूरी सभी तीन स्तंभों- ‘विशेषज्ञता, सामग्री और इरादा’ के रूप में वर्णित किया. इसके साथ ही चेतावनी दी कि आगे किसी भी आक्रमण का जवाब दिया जाएगा.

उन्होंने लिखा, “समृद्ध सामग्री, स्वदेशी ज्ञान, राजनीतिक इच्छाशक्ति बनी रहेगी. राजनीतिक और परिचालन पहल अब उस पक्ष के पास है जो चतुराई से खेलता है, अंधाधुंध हमलों से बचता है. आश्चर्यजनक घटनाएं जारी रहेंगी!”

ईरान-अमेरिका तनाव चरम पर

शमखानी की यह टिप्पणी ईरान की न्यूक्लियर साइट्स पर अमेरिकी हमले के बाद आई है, जिसमें अमेरिका ने फोर्डो, नतांज और एस्फाहान में अटैक कर किया था.

वाशिंगटन ने ईरान के न्यूक्लियर वेपन विकसित करने के कथित प्रयासों को नाकाम करने के लिए इन हमलों को उचित ठहराया है.

ट्रंप ने दी बड़े हमलों की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर इस संघर्ष को खत्म करने का दबाव डाला है. ट्रंप ने साफ तौर पर कहा है कि अगर ईरान शांति कायम नहीं करता, तो उस पर और बड़े हमले किए जाएंगे.

“प्रतिशोध से बचें, शांति और संयम बनाए रखें”

ईरान पर अमेरिकी हमले के बाद संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने चेतावनी दी कि यह कार्रवाई ‘प्रतिशोध के विनाशकारी दलदल’ की ओर ले जा सकती है.

एंटोनियो गुटेरेस ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून समेत अंतरराष्ट्रीय कानून के अन्य नियमों के तहत अपने दायित्वों के अनुसार कार्य करने की अपील की है.

गुटेरेस ने सुरक्षा परिषद और संयुक्त राष्ट्र के सभी सदस्यों से शांति के लिए तर्क, तत्परता और संयम से काम करने का आग्रह किया है.

ये भी पढ़ें- ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने खाई कसम, कहा- इजरायल को दी रही सजा जारी रहेगी

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital