कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर बड़ा एक्शन
Lawrence Bishnoi Gang: कनाडा में लॉरेंस बिश्नोई गैंग पर सुरक्षा एजेंसियों ने कड़ा कदम उठाया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गैंग से जुड़े करीब 200 लोगों को देश छोड़ने का आदेश दिया गया है. इनमें से 111 को अब तक डिपोर्ट भी किया जा चुका है. कनाडाई बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने साफ किया है कि बिश्नोई ग्रुप अब उनके लिए प्राथमिकता वाला टारगेट है.
क्या है जशनदीप सिंह का मामला?
इस कार्रवाई के बीच 25 वर्षीय भारतीय नागरिक जशनदीप सिंह का नाम भी सामने आया है. दिसंबर 2022 में वह छात्र बनकर कनाडा पहुंचा था. जुलाई 2026 में इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ने उसे कनाडा में रहने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया और बाहर भेजने का आदेश दिया. पुलिस का आरोप है कि उसका संबंध बिश्नोई गैंग के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से था.
सोशल मीडिया वीडियो से खुलासा
जशनदीप के खिलाफ कार्रवाई की बड़ी वजह सोशल मीडिया पर सामने आया एक वीडियो बना. अगस्त 2025 में एडमंटन में हुई एक बर्थडे पार्टी का यह वीडियो था. पार्टी में अर्शदीप सिंह भी मौजूद था, जिसे गैंग का मिडिल मैनेजर बताया जाता है. वीडियो में पिस्टल घूमती दिखी और बाद में अर्शदीप ने हवा में पांच गोलियां चलाईं. पुलिस ने मौके से कारतूस के खोखे भी बरामद किए.
लोअर मेनलैंड इलाके में एक्सटॉर्शन से जुड़ी शूटिंग
जांच में इस हथियार को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में हुई फायरिंग से जोड़ा गया. यह घटना लोअर मेनलैंड इलाके में एक्सटॉर्शन से जुड़ी शूटिंग का हिस्सा थी. इमिग्रेशन सुनवाई में जशनदीप ने गैंग से किसी भी संबंध से इनकार किया और वीडियो पर अलग-अलग दलीलें दीं. लेकिन बोर्ड ने उसके बयान में विरोधाभास पाए और उसे अविश्वसनीय माना.
गैंग का दावा और खतरा
बिश्नोई गैंग पर टेरर, एक्सटॉर्शन, ड्रग्स और कॉन्ट्रैक्ट किलिंग जैसी गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं. सितंबर 2026 में गैंग की तरफ से कथित तौर पर जारी एक पत्र भी चर्चा में रहा, जिसमें उन्होंने कनाडा में 5000 शूटर होने का दावा किया और देश पर कब्जे की धमकी दी.
ये भी पढ़ें-Explainer: लड़ाई भी, जुदाई भी नहीं; टैरिफ की तलवार के बीच ट्रंप की गर्मजोशी के क्या मायने?
इन घटनाओं के बाद कनाडा की सुरक्षा एजेंसियां बिश्नोई गैंग के नेटवर्क को लेकर और सतर्क हो गई हैं. लगातार डिपोर्टेशन और जांच से साफ है कि यह गैंग अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी गंभीर खतरे के रूप में देखा जा रहा है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

