Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Yamen: लाल सागर में Merchant Ship पर हमला, मुख्य हिस्सा टूटा, चालक दल का सदस्य लापता

अमेरिकी सेना का कहना है कि लाल सागर में एक ग्रीक स्वामित्व वाले जहाज को यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा छोड़े गए एक मानवरहित नौका ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें पानी भर गया और इंजन कक्ष को नुकसान पहुंचा है.

Merchant ship attacked in Red Sea

यमन के पश्चिमी तट के पास लाल सागर में एक मर्चेंट शिप पर दो बार हमला

Merchant Ship Attacked in Red Sea: यमन के पश्चिमी तट के पास लाल सागर में एक मर्चेंट शिप पर दो बार हमला किया गया, जिसमें चालक दल का एक सदस्य लापता हो गया है. इसकी जानकारी यमन और समुद्री अधिकारियों ने दी है.

अमेरिकी सेना का कहना है कि लाल सागर में एक ग्रीक स्वामित्व वाले जहाज को यमन में हूती विद्रोहियों द्वारा छोड़े गए एक मानवरहित नौका ने टक्कर मार दी, जिससे उसमें पानी भर गया और इंजन कक्ष को नुकसान पहुंचा है.

रॉयल नेवी के ब्रिटेन के समुद्री व्यापार परिचालन (UKMTO) कार्यालय ने कहा कि उन्हें बुधवार को यमन में विद्रोहियों के कब्जे वाले होदेदा (Hodeida) बंदरगाह से लगभग 66 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में एक जहाज पर हमले की रिपोर्ट मिली. सिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी के मुताबिक, विस्फोटकों से लदी एक नाव में विस्फोट किया गया, जिससे शिप का मुख्य हिस्सा टूट गया और उसमें पानी भर गया.

जहाज पर सवार थे 21 लोग

अधिकारी ने बताया कि जहाज पर सवार 21 लोगों में से एक लापता हो गया है. अधिकारी ने कहा, “शिप में पानी भर रहा है और यह डूब रहा है.” उन्होंने कहा कि हमले के तुरंत बाद कॉल कर इसकी जानकारी दी गई. इस बीच, यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने पुष्टि की है कि उसे होदेइदाह के पास हुई घटना की जानकारी मिली है. साथ ही उसने यह भी कहा कि कैप्टेन ने बताया कि जहाज में पानी भर रहा है और अब वह कंट्रोल से बाहर हो गया है.


ये भी पढ़ें: Israeli Army: लेबनान में वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर की हत्या, इजरायली सेना ने की पुष्टि


हूती विद्राहियों ने ली जिम्मेदारी

ईरान समर्थित हूती विद्राहियों ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसने समुद्री ड्रोन का उपयोग करके ट्यूटर नामक लाइबेरियाई ध्वज वाले जहाज को निशाना बनाया है.

एक बयान में हूती सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि जहाज पर ‘मानवरहित नाव, कई ड्रोन और बैलिस्टिक मिसाइलों का उपयोग करके’ हमला किया गया. जहाज ‘गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, इसके डूबने की आशंका है.’ बयान में कहा गया कि जहाज को इसलिए निशाना बनाया गया क्योंकि जहाज के मालिकाना हक वाली कंपनी ने कब्जे वाले फिलिस्तीन के बंदरगाहों में प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का उल्लंघन किया है.

हूती, गाजा में फिलिस्तीनियों के समर्थन में लाल सागर में जहाजों पर हमला कर रहे हैं, जिससे विश्व व्यापार में भारी व्यवधान उत्पन्न हो रहा है. पिछले साल दिसंबर में यमन के बड़े हिस्से पर नियंत्रण रखने वाले हूती विद्रोहियों ने लाल सागर से होकर इजरायल जाने वाले सभी जहाजों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी. समूह ने हाल के महीनों में लाल सागर में मर्चेंट शिप पर कई हमले किए हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital