संयुक्त राष्ट्र में भारत के खिलाफ बयानबाजी
Bangladesh News: बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने एक बार फिर भारत को लेकर तीखा बयान दिया है. न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के सत्र के दौरान, यूनुस ने आरोप लगाया कि भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध तनावपूर्ण हैं. उन्होंने हिंदुस्तान पर कई आरोप लगाते हुए उन्हें इसका कारण बताया है. हालांकि, ऐसा पहली बार नहीं है जो जब मोहम्मद यूनुस ने भारत के खिलाफ जहर उगला हो. वह इससे पहले भी चीन में भारत विरोधी बयान देते रहे हैं.
मोहम्मद यूनुस (Mohammad Yunus anti India statement) ने कहा कि दिल्ली को उनके देश में छात्रों द्वारा हाल ही में किए गए आंदोलन पसंद नहीं आए. उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद छोड़ना पड़ा. यूनुस ने यह भी दावा किया कि भारत लगातार सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म से फर्जी खबरें और प्रचार फैला रहा है.
भारत पर लगाए गंभीर आरोप (Mohammad Yunus statement)
मोहम्मद यूनुस की यह टिप्पणी तब आई है जब बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार न्यूयॉर्क ( Mohammad Yunus statement in New York) में हैं और संयुक्त राष्ट्र के सत्र में भाग ले रहे हैं. एशिया सोसाइटी में आयोजित इंटरैक्टिव सेशन में यूनुस ने आरोप लगाते हुए कहा कि फिलहाल भारत के साथ बांग्लादेश के संबंध तनावपूर्ण हैं क्योंकि भारत को उनके देश के छात्रों द्वारा किए गए हालिया आंदोलन पसंद नहीं आए.
यूनुस ने कहा, “हमें अभी भारत के साथ कुछ दिक्कते हैं. उन्हें यह अच्छा नहीं लगा कि बांग्लादेश में छात्र क्या कर रहे हैं. वे शेख हसीना की मेजबानी कर रहे हैं, जो पूर्व प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने ये सारी समस्याएं पैदा कीं.
ये भी पढ़ें: तिहाड़ से क्यों नहीं हटेगी अफजल गुरु और मकबूल भट्ट की कब्र? जानें हाईकोर्ट का तर्क
‘भारत फैला रहा है फर्जी खबरें’
यूनुस ने आगे दावा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया और अन्य प्लेटफॉर्म से लगातार भारत की ओर से फर्जी खबरें और प्रचार फैलाया जा रहा है, जिसमें इस आंदोलन को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है. वे इसे इस्लामी आंदोलन और छात्रों को तालिबानी बता रहे हैं.
उन्होंने कहा कि वे तो यहां तक कहते हैं कि मैं भी तालिबानी हूं. हालांकि मेरे पास दाढ़ी नहीं है और मैं घर पर ही रहा. फिर भी, मेरा प्रचार लगातार जारी है. उनका कहना है कि भारत के साथ यह तनाव केवल छात्रों के आंदोलनों और मीडिया प्रचार के कारण उत्पन्न हुआ है और इसे राजनीतिक रूप से बढ़ाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: पति को ‘पालतू चूहा’ कहने वाली पत्नी को याद रहेगा ये सबक, जानें हाईकोर्ट का फैसला
SAARC में सहयोग की बात
बांग्लादेश के अंतरिम मुखिया ( Mohammad Yunus) ने दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) को फिर से सक्रिय करने पर जोर दिया और कहा कि यह एक शानदार संगठन है, लेकिन एक देश की राजनीति में फिट नहीं बैठता. उन्होंने कहा कि भारत को इसमें अड़ंगा नहीं डालना चाहिए. उनका यह आरोप बताता है कि दोनों देशों के बीच रिश्ते सुधारने पर उनका कोई जोर नहीं है. वह बस किसी न किसी तरह से भारत को टारगेट करना चाहते हैं.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




