Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

फिलिस्तीन के समर्थन में प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर न्यूयॉर्क पुलिस का बड़ा एक्शन, 300 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने पिछले दो हफ्तों में पूरे अमेरिका में अन्य परिसरों में फिलिस्तीन-इजराइल संघर्ष को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों पर भी कार्रवाई की और 1,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है.

Student protest

300 प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया

कोलंबिया विश्वविद्यालय और सिटी कॉलेज में फिलिस्तीन समर्थकों के प्रदर्शन के दौरान की गई पुलिस कार्रवाई में लगभग 300 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस की ओर से की गई इस कार्रवाई के बारे में न्यूयॉर्क शहर के मेयर एरिक एडम्स ने जानकारी दी.

पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प

लॉस एंजिलिस स्थित कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय (यूसीएलए) में बुधवार को फिलिस्तीन समर्थक और इजराइल समर्थक प्रतिद्वंद्वी समूहों में झड़प हो गई थी. फिलिस्तीन समर्थक और इजरायल समर्थक प्रदर्शनकारियों के बीच रात भर यूसीएलए परिसर में हिंसक झड़प हुई और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए दंगा रोधी साजो-सामान के साथ पुलिस पहुंची. लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियां फेंकीं. लाठियों से लैस कुछ लोग दूसरों को पीटते नजर आए.

1000 से ज्यादा लोग गिरफ्तार

पुलिस ने पिछले दो हफ्तों में पूरे अमेरिका में अन्य परिसरों में फिलिस्तीन-इजराइल संघर्ष को लेकर किए जा रहे प्रदर्शनों पर भी कार्रवाई की है और करीब 1,000 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है.

लॉस एंजिल्स के मेयर करेन बैस ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में हिंसा को घृणित और अक्षम्य बताया. कोलंबिया से कुछ ही दूरी पर, न्यूयॉर्क के सिटी कॉलेज में, प्रदर्शनकारियों की कॉलेज के मुख्य द्वार के बाहर पुलिस के साथ झड़प हुई.

यह भी पढ़ें- “इस तरह के मुद्दों में नहीं पड़ना चाहता”, भारतीय जासूसों को देश से निकालने वाली खबर पर ऑस्ट्रेलियाई PM ने टिप्पणी करने से किया इनकार

इस बीच, फ्लैगस्टाफ स्थित नार्थ एरिजोना यूनिवर्सिटी में दंगारोधी पुलिस ने बुधवार देर रात प्रदर्शन स्थल को खाली करा लिया और प्रदर्शन कर रहे 20 लोगों को गिरफ्तार कर लिया. विश्वविद्यालय प्रशासन ने इससे पहले प्रदर्शनकारियों को स्थान खाली करने या कार्रवाई की चेतावनी दी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital