Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Online Fraud: श्रीलंका में 25 चीनी जमानत पर रिहा, पुलिस संदिग्धों से जुड़े मामले की कर रही जांच

इससे पहले, 14 अप्रैल को कलूटारा मजिस्ट्रेट ने 25 चीनी संदिग्धों को 500,000 रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया था.

sri lanka flag

श्रीलंका पुलिस द्वारा 25 चीनी संदिग्धों के रिहा होने के बावजूद पुलिस ने उनसे जुड़े एक कथित ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी की जांच जारी रखा है. यह जानकारी मावराता न्यूज द्वारा दी गई है.

ये भी पढ़ें- New Zealand: पश्चिमी मीडिया भारत में अल्पसंख्यकों के उत्पीड़न का झूठा प्रचार कर रही- बोले न्यूजीलैंड में अल्पसंख्यक समुदायों के नेता

पुलिस प्रवक्ता निहाल थलदुवा ने क्या कहा ?

मामले के बारे में जानकारी देते हुए, थलदुवा ने कहा कि पुलिस कंप्यूटर क्राइम डिवीजन के जासूसों को अभी भी अपनी जांच पूरी करनी है क्योंकि उन्हें संदिग्धों के साथ बड़ी संख्या में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण मिले थे जिनकी उनको अभी जांच करने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान में महा ‘आटा घोटाला’, आर्थिक कंगाली में सरकारी अधिकारी डकार गए 20 अरब रुपये, जानें क्या है पूरा मामला

मामले की अगली सुनवाई 14 जून

इससे पहले, 14 अप्रैल को कलूटारा मजिस्ट्रेट ने 25 चीनी संदिग्धों को 500,000 रुपये की जमानत पर रिहा कर दिया था. मावराता न्यूज के मुताबिक, इस मामले की अगली सुनवाई 14 जून को होनी है. अवैध सिगरेट रखने के लिए एक संदिग्ध पर 500,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया था, जिसको संदिग्ध द्वारा बुधवार को जुर्माना अदा कर दिया गया था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest