Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

Thailand Cambodia War: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद फिर युद्ध में बदल गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मध्यस्थता में हुआ सीजफायर दो महीने भी नहीं टिक पाया और सोमवार तड़के थाईलैंड ने एयर स्ट्राइक कर दी.

Sri Lanka flood landslides: चक्रवात दित्वाह से श्रीलंका में सैकड़ों लोगों की जानें चली गईं. 25 जिलों में बाढ़-भूस्खलन के कारण लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. भारत की मेडिकल टीमें मदद पहुंचाने में जुटी. लाखों लोग बेघर हुए, सरकार ने नुकसान का आकलन शुरू किया.

Betrayed in Love: पाकिस्तानी महिला एक वीडियो में कहते दिखाई दे रही है कि उसे पति ने धोखा दिया है, अटारी बॉर्डर से पाकिस्तान में धकेल दिया. अब भारत में दूसरी शादी करना चाहता है. पीएम मोदी मेरी मदद करें!

Alaska Earthquake: अमेरिका के अलास्का और कनाडा की सीमा पर शनिवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किये गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.0 मापी गई. भूकंप इतना ताकतवर था कि हजारों किलोमीटर के एरिया में ये झटके महसूस हुए.

India US Trade Deal: भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय ट्रेड एग्रीमेंट पर 10 से 12 दिसंबर तक तीन दिन की बातचीत होगी. अमेरिकी टीम का नेतृत्व USTR रिक स्विट्जर करेंगे, जबकि भारतीय पक्ष का नेतृत्व दर्पण जैन करेंगे.

भारत में टाटा और लॉकहीड मार्टिन ने 250वें C-130J सुपर हरक्यूलिस का Tail Section बनाकर डिलीवर किया. भारतीय वायुसेना के लिए यह बड़ी उपलब्धि है.

UK freezes Gurpreet Rehal Assets: ब्रिटेन ने खालिस्तानी गुरप्रीत सिंह रेहल की संपत्ति फ्रीज करने की घोषणा की है. साथ ही उसे निदेशक अयोग्यता (डायरेक्टर डिसक्वालिफिकेशन) भी करार दिया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन में शानदार भोज आयोजित किया. दाल तड़का, झोल मोमो, लच्छा पराठा जैसे भारतीय व्यंजनों ने सब मेहमानों को लुभाया. संगीत भी भारतीय-रशियन धुनों का मिश्रण था.

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुलाकात ने वैश्विक मीडिया का ध्यान आकर्षित किया है. अमेरिकी मीडिया के अनुसार, यह बैठक भारत की रणनीतिक जरूरतों और ऊर्जा सुरक्षा को साधने का महत्वपूर्ण कदम है.

पाकिस्तान सेना ने आडियाला जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को मानसिक रोगी बताया. सेना प्रवक्ता अहमद शरीफ चौधरी ने आरोप लगाया कि इमरान दुश्मन की भाषा बोल रहे हैं और जनता को सेना के खिलाफ भड़काने की कोशिश कर रहे हैं.