Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने साप्ताहिक कैबिनेट बैठक में हमास को निरस्त्र करने और किसी भी कीमत पर स्वतंत्र फिलिस्तीनी राज्य स्थापित न होने देने का संकल्प दोहराया.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रविवार को दोहा में कतर के अमीर शेख तमिम बिन हमद अल थानी से मुलाकात की और भारत की ओर से द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई.

ADF Attack In Congo: कांगो ने एडीएफ के विद्रोहियों ने 20 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी. विद्रोहियों ने उत्तरी किवु प्रांत के लुबेरो क्षेत्र के ब्याम्बे गांव पर हमला बोल दिया और इलाके में जमकर लूटपाट करते हुए लगभग 20 घरों में आग लगा दी.

मेक्सिको सिटी में Gen Z युवाओं ने भ्रष्टाचार, अपराध और मेयर कार्लोस मंजो की हत्या के खिलाफ विशाल रैली निकाली. उनका आरोप है कि सरकार अपराध रोकने में नाकाम रही है.

Pakistan 27th Amendment: पाकिस्तान की संसद ने जो 27वां संवैधानिक संशोधन पारित किया है उसमें भारत के सैन्य सुधारों की झलक है. तो क्या भारत की बढ़ती सैन्य शक्ति ने पाकिस्तान को बड़े बदलाव की ओर धकेल दिया है?

Pakistan Judges Resign: पाकिस्तान के सबसे विवादित संशोधन विधेयक के पारित होते ही सुप्रीम कोर्ट के दो न्यायाधीशों ने विरोध स्वरूप अपना इस्तीफा सौंप दिया. न्यायमूर्ति मंसूर अली शाह ने कहा कि 27वें संविधान संशोधन ने पाकिस्तान के सर्वोच्च न्यायालय को खंडित कर दिया है.

Pakistan Crisis: पाकिस्तान इन दिनों गंभीर आंतरिक और बाहरी चुनौतियों के बीच फंसा हुआ है. एक ओर TTP ने इस्लामाबाद कोर्ट परिसर में हुए हमले की जिम्मेदारी ली है. वहीं दिल्ली में हुआ धमाका इस्लामाबाद को अलर्ट कर रहा है.

अमेरिका में चल रहा अब तक का सबसे लंबा शटडाउन खत्म (US Shutdown Ends) हो गया है. डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के हस्ताक्षर के बाद भारत में खुशी जाहिर की जा रही है.

तुर्की ने भारत में आतंकवाद को समर्थन देने और पाकिस्तान की मदद करने के आरोपों को झूठा बताया है. अंकारा ने कहा कि यह सब भारत-तुर्की संबंधों को नुकसान पहुंचाने वाली दुष्प्रचार मुहिम है.

Turkey Military Plane Crash: तुर्की वायुसेना का C-130 सैन्य विमान जॉर्जिया में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार सभी 20 सैनिकों की मौत हो गई. हादसे के बाद तुर्की और जॉर्जिया ने संयुक्त जांच शुरू की है.


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital