Bharat Express DD Free Dish

दुनिया

भारत के द्विपक्षीय कश्मीर विवाद में बाहरी हस्तक्षेप की बात को बार-बार खारिज करने के बावजूद अमेरिका ने एक बार फिर कश्मीर मामले पर मध्यस्थता की बात दोहराई है.

लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली थी. गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी (Baba Siddique) की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई.

CJI जस्टिस बी.आर. गवई ने ऑक्सफोर्ड यूनियन में भारतीय संविधान को सामाजिक क्रांति का प्रतीक बताया. उन्‍होंने कहा- भारत में संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की दूरदर्शिता और सुप्रीम कोर्ट के फैसलों से वंचितों को न्याय और प्रतिनिधित्व मिला.

ट्रंप ने शनिवार को लॉस एंजिल्स रीजन में इमिग्रेशन प्रोटेस्ट को कुचलने के लिए दो हजार नेशनल गार्ड सैनिकों को बुलाकर कार्रवाई की. उन्होंने फेडरल पावर का उपयोग किया और कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूजॉम के अधिकार को दरकिनार कर दिया.

लॉस एंजिल्स में अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों की छापेमारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश पर नेशनल गार्ड की तैनाती के बाद स्थिति और भड़क गई है. गवर्नर गैविन न्यूसम और स्थानीय नेताओं ने इस कदम का विरोध किया है.

लॉस एंजिल्स हिंसा के दौरान रिपोर्टिंग कर रहे एक ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार को गोली लग गई. हालांकि ये गोली रबर की थी. इस हादसे में नाइन न्यूज की अमेरिकी संवाददाता लॉरेन टोमासी घायल हो गई.

अरब सागर में सिंगापुर के कंटेनर जहाज आग लग गई. यह हादसा केरल के कोझिकोड (बेपूर) तट से लगभग 88 नॉटिकल मील दूर समुद्र में सुबह करीब 9:30 बजे हुआ. भारतीय तटरक्षक बल ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

पूर्व भारतीय राजनयिक डी.पी. श्रीवास्तव ने कहा PM मोदी की G-7 में भागीदारी भारत और कनाडा के रिश्तों को मजबूत करने का महत्वपूर्ण अवसर है. इससे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी और सहयोग में वृद्धि हो सकती है.

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात करके उन्हें जी7 सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है. भारत जी-7 देशों में शामिल नहीं है. पीएम मोदी को सम्मेलन में बुलाए जाने पर पूर्व कनाडाई सांसद ने खुशी जाहिर की.

कोलंबिया के सीनेटर और 2026 के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिगुएल उरीबे (Miguel Uribe) को बोगोटा में एक अभियान कार्यक्रम के दौरान गोली मार दी गई, अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है.