अमेरिकी संसद का संयुक्त सत्र, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- हमारे देश का सुनहरा दौर लौटा, 2 अप्रैल से भारत और चीन पर पर लागू होंगे टैरिफ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि छह हफ्ते पहले मैंने इस कैपिटल के गुंबद के नीचे खड़े होकर कहा था कि अमेरिका का सुनहरा दौर शुरू हो रहा है. तब से लेकर अब तक, हमने तीव्र गति से बिना रुके काम किया ताकि देश के इतिहास का सबसे कामयाब और शानदार दौर लाया जा सके.
ट्रंप की बात पर जेलेंस्की की सहमति, यूक्रेन ने रूस से युद्ध खत्म करने का किया अनुरोध
राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मंगलवार (4 मार्च) को कहा, "यूक्रेन के लोगों से ज्यादा कोई शांति नहीं चाहता है. मेरी टीम और मैं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मजबूत नेतृत्व में एक स्थायी शांति की दिशा में काम करने के लिए तैयार हैं."
अमेरिकी विमानवाहक पोत की दक्षिण कोरिया में एंट्री, किम की बहन ने दी वाशिंगटन को धमकी
उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग-उन की बहन, किम यो-जोंग ने मंगलवार को दक्षिण कोरिया में हाल ही में पहुंचे अमेरिकी विमानवाहक पोत की कड़ी निंदा की.
‘जब तक युद्ध समाप्त नहीं करते’…. Trump ने यूक्रेन को दी जाने वाली सभी सहायता पर लगाई रोक
कई अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन को दी जाने वाली सहायताओं पर तब तक रोक लगा दी है, जब तक कि राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की रूस के साथ युद्ध समाप्त करने की प्रतिबद्धता नहीं जता देते.
श्रीलंका की जेल से रिहा हुए 14 भारतीय मछुआरे, 12 पिछले महीने हुए थे गिरफ्तार
रामनाथपुरम जिले के रामेश्वरम और थंगाचिमादम इलाकों के 12 मछुआरे 7 फरवरी की रात को काची द्वीप के पास समुद्र में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने इलाके में पहुंचकर सभी 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था.
Donald Trump के साथ तीखी नोकझोंक के बाद Zelensky ने कहा- यूक्रेन अमेरिका के साथ खनिज सौदों पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने रविवार को मीडिया से कहा कि यूक्रेन अमेरिका के साथ खनिज समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तैयार है. लंदन में ऐतिहासिक शिखर सम्मेलन के बाद देर रात कुछ यू.के. मीडिया के साथ बातचीत में उन्होंने कहा, "अगर दोनों पक्ष तैयार हैं तो समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे."
क्या संयुक्त राष्ट्र और नाटो से बाहर निकलने जा रहा अमेरिका? जानें Elon Musk ने इसपर क्या कहा
एलन मस्क ने अमेरिका के नाटो और संयुक्त राष्ट्र से बाहर निकलने के विचार का समर्थन किया. जानें उन्होंने इस पर क्या कहा और इसका क्या असर हो सकता है.
संयुक्त राज्य अमेरिका का राष्ट्रीय प्रतीक बना Bald Eagle
बाल्ड ईगल, अमेरिका का राष्ट्रीय प्रतीक, अपनी सफेद सिर और भूरे शरीर की चमक से अद्वितीय है. एक समय विलुप्ति के कगार पर था, लेकिन संरक्षण प्रयासों से इसकी संख्या फिर से बढ़ी.
श्रीलंका के पूर्व राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने कहा- ‘भारत दक्षिण एशिया को नई वैश्विक व्यवस्था की ओर ले जाएगा’
विक्रमसिंघे ने कहा, "मैं 1963 से भारत आ रहा हूं. अब आपको यह देखना होगा. भारत आर्थिक महाशक्ति बनने के लिए विकास के बिंदु पर पहुंच चुका है." उन्होंने भारत के उदय को वह इंजन बताया जो पूरे दक्षिण एशिया को साझा समृद्धि के एक नए युग में ले जा सकता है.
इजरायल ने ‘रमजान’ और ‘पासोवर’ के बीच अमेरिका के अस्थायी युद्धविराम प्रस्ताव को किया स्वीकार
प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए इजराइल के प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा शनिवार और रविवार की आधी रात को जारी एक बयान में कहा गया कि इजरायल ने मुस्लिम पवित्र महीने रमजान और यहूदी पासोवर की छुट्टी के दौरान गाजा पट्टी में एक अस्थायी युद्धविराम के लिए अमेरिकी प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है.







