दुनिया

Rishi Sunak: ब्रिटेन का अगला आम चुनाव हार सकते हैं पीएम ऋषि सुनक, लिस्ट में 15 और मंत्री शामिल

Rishi Sunak: ब्रिटेन में किए गए एक विश्लेषण के आधार पर ये दावा किया जा रहा है कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (Rishi Sunak) और उनके 15 कैबिनेट मंत्रियों को आगामी चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है. मिली एक रिपोर्ट के मुताबिक पीएम ऋषि सुनक के अलावा डिप्टी पीएम डोमिनिक राब (Dominic Raab), स्वास्थ्य सचिव स्टीव बार्कले, विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली, रक्षा सचिव बेन वालेस, बिजनेस सेक्रेटरी ग्रांट शाप्स, कॉमन्स लीडर पेनी मोर्डंट और पर्यावरण सचिव थेरेसी कॉफी सहित कंजर्वेटिव पार्टी (टोरी) के वरिष्ठ सदस्यों को आने वाले चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ सकता है.

5 कैबिनेट मंत्री ही अपनी सीट बचा पाएंगे

एक पोल में ये दावा किया गया है कि ब्रिटेन में 2024 के दौरान होने वाले आम चुनाव में सुनके कैबिनेट के सिर्फ 5 मंत्री ही इस चुनाव में अपनी सीट बचा पाएंगे, जिनके नाम जेरेमी हंट, सुएला ब्रेवरमैन, माइकल गोव, नादिम जवावी और केमी बडेनोच हैं. ये सर्वे पीएम सुनक के लिए एक झटका माना जा रहा है.

टोरी सांसदों के लिए लेबर पार्टी बनी चुनौती

फिलहाल वर्तमान के कैबिनेट में अधिकतर टोरी सांसदों के लिए लेबर पार्टी ही चुनौती बनकर सामने आ रही है, हालांकि, कुछ टोरी सदस्य भी दूसरी पार्टियों से भी हार का झटका झेल सकते हैं. जैसे रैब एशर और वाल्टन में लिबरल डेमोक्रेट्स से हार का सामना करना पड़ सकता हैं.

ये भी पढ़ें- China: चीन ने कोरोना के नियमों में ढील की आलोचना करने वालों के सोशल मीडिया खातों को किया बंद

एक पोल के नतीजों के मुताबिक ब्रिटेन (Britain) की 10 सबसे अहम सीटों पर लगातार उस पार्टी के उम्मीदवार ही जीतते हैं, जो बाद में सरकार बनाती है. इन 10 सीटों पर भी लेबर पार्टी की जीत का दावा किया जा रहा है.

ऋषि सुनक की पूरी कैबिनेट की हार

मिली जानकारी के मुताबिक ऋषि सुनक की सरकार को ब्रिटेन में कई मुद्दों को लेकर विरोध का सामना भी करना पड़ रहा है. बेस्ट फॉर ब्रिटेन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नाओमी स्मिथ ने बताया कि ऋषि सुनक की पूरी कैबिनेट की हार हो सकती है. बता दें बेस्ट फॉर ब्रिटेन एक ऐसी संस्था है, जो अंतर्राष्ट्रीय मूल्यों और यूरोपीय संघ के साथ घनिष्ठ संबंधों पर जोर देती है.

Dimple Yadav

Recent Posts

LPG की छुट्टी! CNG और PNG नेटवर्क को रफ्तार देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, अब झटपट मिलेगी प्रदूषण NOC

CPCB NOC Rules: सीपीसीबी ने सीएनजी और पीएनजी नेटवर्क विस्तार को गति देने के लिए…

8 minutes ago

‘ठंडा पानी मत पीना बाबू’, न्यूजीलैंड में वैभव को मिला बिहार का प्यार! बलिया से आई लड़की का VIDEO वायरल

Vaibhav Suryavanshi viral video: न्यूजीलैंड में वैभव सूर्यवंशी को बलिया की महिला फैन ने कहा,…

9 minutes ago

जियो की धमाकेदार एंट्री! इश्यू प्राइस से 21% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ शेयर, मालामाल हुए इन्वेस्टर्स

बुधवार को शेयर बाजार में जियो प्लेटफॉर्म्स का ₹30,200 करोड़ का आईपीओ ₹1,358 के भाव…

11 minutes ago

अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर दबंगई का आरोप, दुकान में घुसकर मारपीट और लूटपाट

उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में सपा विधायक राम अचल राजभर के बेटे पर बसखारी रोड…

56 minutes ago

पीएम मोदी को ‘मित्र’ कहकर लूला ने जताया आभार, बोले- भारत के साथ मजबूत करेंगे ग्लोबल साउथ की आवाज

Lula thanks PM Modi: ब्राजील के राष्ट्रपति लूला ने चुनाव में जीत पर बधाई देने…

1 hour ago