दुनिया

Vladimir Putin: ‘रूस के राष्ट्रपति बिल्कुल ठीक हैं…’, कार्डियक अरेस्ट की खबर को क्रेमलिन ने बताया झूठ, दावा- बेड के पास पड़े मिले थे पुतिन

Russia News: पश्चिम एशिया में छिड़ी इजरायल हमास की जंग के बीच आज सुबह रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बारे में कई अफवाह उड़ने लगीं. क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी का हवाला देकर पश्चिमी देशों की मीडिया ने खबरें चला दीं, कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आ गया है. कहा गया कि पुतिन अपने बेडरूम में जमीन पर पड़े मिले थे, इसके बाद उन्हें स्पेशल मेडिकल फेसेलिटी में ले जाया गया.

पुतिन के बारे में फैली ऐसी अफवाहों को रूसी सत्‍ता के केंद्र क्रेमलिन ने खारिज कर दिया है. क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने अभी पत्रकारों के साथ एक ब्रीफिंग के दौरान पुतिन के सेहतमंद होने की जानकारी दी. उन्‍होंने कहा- राष्ट्रपति पुतिन एकदम स्वस्थ हैं. उन्होंने साथ ही उन दावों का खंडन किया कि राष्ट्रपति बॉडी डबल्स का उपयोग करते हैं. पेसकोव ने हंसते हुए इसे बेतुका करार दिया.

क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी ने फैलाई थी अफवाह

इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि व्लादिमीर पुतिन को अचानक दिल का दौरा पड़ा और वह अपने कमरे की फर्श पर गिरे पाए गए. इसका दावा क्रेमलिन के एक अंदरूनी सूत्र द्वारा चलाए जा रहे टेलीग्राम चैनल के पोस्ट में किया गया था. डेली मेल के मुताबिक, क्रेमलिन के एक पूर्व अधिकारी ने अपने टेलीग्राम चैनल पर पुतिन को कार्डियक अरेस्ट आने का दावा किया था. बहरहाल, अब इस दावे को रूसी सरकार की तरफ से खारिज कर दिया गया है.

यह भी पढ़िए: Israel-Hamas War: हमास और इजरायल के बीच जारी जंग में किसके साथ रूस? पुतिन ने इस देश को धो डाला!

क्‍या कैंसर-पार्किंसंस जैसी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पुतिन?

पुतिन के बारे में पहले भी कई अफवाह उड़ी हैं. पिछले साल पश्चिमी देशों की मीडिया में ये खबरें दिखाई गईं कि पुतिन (71) कैंसर और पार्किंसंस सहित कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे हैं. दिसंबर 2022 में एक अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि पुतिन गंभीर रूप से बीमार हैं और वह मॉस्को में अपने ऑफिशियल रेजिडेंस की सीढ़ियों से गिर गए थे. हालांकि, क्रेमलिन ने लगातार ऐसी अफवाहों का खंडन किया है. अप्रैल 2023 में क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने पुतिन को कैंसर होने की खबरों को “काल्पनिक और झूठ” बताकर खारिज कर दिया था.

— भारत एक्सप्रेस

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

6 hours ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

6 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

6 hours ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

6 hours ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

7 hours ago