Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

अंतरिक्ष से सुनीता विलियम्स की वापसी पर फिर मंडराए काले बादल, नहीं लॉन्च हो सका क्रू-10 स्पेसशिप

Sunita Williams In Space: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी एक बार फिर से नहीं हो पाई.

Sunita Williams

सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर.

Sunita Williams In Space: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की अंतरिक्ष से धरती पर वापसी की उम्मीदें एक बार फिर से टूट गईं. सुनीता विलियम्स पिछले 9 महीने से अंतरिक्ष में फंसी हुई हैं. उनके साथ बुच विल्मोर भी हैं. दोनों की वापसी के लिए अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी नासा एक क्रू-10 नाम का स्पेसशिप लॉन्च करने वाली थी, लेकिन ये स्पेसशिप लॉन्च नहीं हो सका. मिली जानकारी के अनुसार, क्रृ-10 की लॉन्चिंग के दौरान हाइड्रोलिक सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के बाद रोकनी पड़ी.

क्रू-9 से स्पेस में गई थीं सुनीता विलियम्स

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स की अंतरिक्ष से वापसी के लिए क्रू-10 बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि इसका उद्देश्य क्रू-9 की जगह लेना है. बता दें कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर इसी क्रू-9 से स्पेस में गए थे. NASA ने पहले कहा था कि क्रू-9 की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से तभी वापसी संभव है, जब क्रू-10 अंतरिक्ष में लॉन्च किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- Tariff War: रियायत के बाद हमने भी अमेरिकी सामानों पर जवाबी टैरिफ को फिलहाल किया स्थगित: कनाडा

गौरतलब है कि सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर की वापसी को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप खुद नजरें बनाए हुए हैं, उन्होंने स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क को भी सुनीता विलियम्स की वापसी की जिम्मेदारी दे चुके हैं.

आज शाम को दोबारा होगी लॉन्चिंग

ट्रंप ने बीते दिनों कहा था कि बाइडेन ने सुनीता विलियम्स और बुच विल्मोर को अंतरिक्ष में छोड़ दिया है. इस बारे में एलन मस्क से बात हुई है और मस्क ने वापसी कराने के लिए हामी भी भर दी है. ट्रंप की ओर से जिम्मेदारी दिए जाने के बाद से ही स्पेसएक्स ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया था. अब इसकी अगली लॉन्चिंग आज शाम को 7.26 मिनट से पहले नहीं हो सकेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital