अमेरिका और यूक्रेन के बीच तनाव और बढ़ गया है. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की की हालिया मुलाकात के बाद माहौल गरमा गया. शुक्रवार को व्हाइट हाउस में हुई इस मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस देखने को मिली.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बैठक के दौरान दोनों नेताओं की आवाज ऊंची हो गई और कई बार तीखे आरोप-प्रत्यारोप भी हुए. ट्रंप इस मुलाकात में रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर कोई बड़ा फैसला चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसके बजाय, बैठक के बाद दोनों देशों के रिश्ते और बिगड़ गए.
जेलेंस्की का वायरल वीडियो
इस बीच, सोशल मीडिया पर जेलेंस्की का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें एक अमेरिकी रिपोर्टर ने जेलेंस्की से सवाल किया, “आप व्हाइट हाउस में हैं, लेकिन सूट क्यों नहीं पहना?” इस पर जेलेंस्की ने जवाब दिया, “अगर रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म हो जाएगा, तो मैं पूरा कॉस्ट्यूम पहनकर आऊंगा, और शायद उससे भी बेहतर कपड़े पहनूंगा.” इसके बाद उन्होंने मजाकिया लहजे में कहा, “हो सकता है कि उस पत्रकार से सस्ता सूट खरीद लूं!”
Not only was #Zelensky sane and resilient, but also unexpectedly hilarious
Reporter: “why don’t you wear a suit?”
Zelensky: “I will wear a costume after this war finish… maybe something like yours, maybe something better”#Trump #JDVance pic.twitter.com/8MjGWGL6ta
— Issac | ісcак (@Marine_Ukraine) February 28, 2025
ट्रंप ने जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से निकाला बाहर?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बैठक के बाद ट्रंप ने अपने अधिकारियों से कहा कि जेलेंस्की को व्हाइट हाउस से बाहर कर दिया जाए. इतना ही नहीं, मीटिंग के बाद आयोजित लंच में यूक्रेन के डेलिगेशन को शामिल ही नहीं किया गया. उन्हें सीधा व्हाइट हाउस छोड़ने के लिए कहा गया.
जेलेंस्की इस पूरे विवाद के बाद भी माफी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं. उनका कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया. अब देखना यह होगा कि दोनों देशों के रिश्ते आगे कैसे बदलते हैं.
ये भी पढ़ें- ट्रंप और जेलेंस्की की वीडियो शेयर कर एलन मस्क ने राष्ट्रपति Donald Trump को बताया- कमांडर-इन-चीफ
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


